फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Mock drill was done at the railway station, told we are ready

Jhansi News: रेलवे स्टेशन पर किया मॉक ड्रिल, बताया तैयार हैं हम

Thu, 08 May 2025 12:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 May 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Mock drill was done at the railway station, told we are ready
जीआरपी, आरपीएफ, रेलवे अस्पताल और दमकल कर्मियों ने किया संयुक्त अभ्यास
विज्ञापन

बम स्क्वायड और स्निफर डॉग ने प्लेटफॉर्म और स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों को जांचा
संवाद न्यूज एजेंसी

झांसी। बीती देर रात पहलगाम हमले का जवाब देने के लिए भारतीय वायुसेना ने जहां एयर स्ट्राइक किया। वहीं, सुरक्षा को ध्यान में रखकर मॉक ड्रिल किया गया और परखा गया कि आपातस्थिति से निपटने के लिए हम कितने तैयार हैं। वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पर सुबह 11 बजे जीआरपी, आरपीएफ, रेलवे अस्पताल और दमकलकर्मियों ने संयुक्त रूप से मॉक ड्रिल किया। वहीं, बम निरोधक दस्ता और स्निफर डॉग ने स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों की सघन जांच की।
सुबह 11 बजे जीआरपी एसपी विपुल कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में आरपीएफ और जीआरपी के इंस्पेक्टर और जवान के साथ ही रेलवे अस्पताल की टीम, दमकलकर्मी, बम निरोधक दस्ता व स्निफर डॉग स्टेशन परिसर में एकत्र हुए और प्लेटफार्म नंबर एक पर आपातस्थिति से निपटने के तरीके यात्रियों को सुझाए। आरपीएफ इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार कौशिक ने यात्रियों को जागरूक किया। बताया कि यदि उन्हें सायरन की आवाज सुनाई दे तो सभी जमीन पर लेट जाए या फिर सुरक्षित स्थान पर छिप जाएं। इसी प्रकार से डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ते ने प्लेटफॉर्म नंबर एक पर मौजूद यात्रियों के सामान की जांच की। लोगों को सतर्क किया कि किसी अंजान वस्तु या लावारिस पड़ा हो तो उसे न छुएं और इसकी सूचना तत्काल कंट्रोल रूम को दें। इस दौरान घायलों को उपचार देने और एंबुलेंस तक ले जाने का भी अभ्यास किया। इस मौके पर सीओ जीआरपी मो. नईम मंसूरी, इंटेलिजेंस इंस्पेक्टर शिप्रा सहित जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन


फोर्स देख सख्ते में आए यात्री
इतनी बड़ी तादाद में जीआरपी और आरपीएफ के जवानों को देख यात्री सकते में आ गए और हर कोई यह जानने का प्रयास करने लगा कि आखिर ऐसा क्या हुआ? इससे पहले यात्री भयभीत होने, एनाउंसमेंट कर उन्हें मॉक ड्रिल की जानकारी दी, तब कहीं जाकर यात्रियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन



केरला एक्सप्रेस के कोच किए गए चेक
प्लेटफॉर्म एक पर नई दिल्ली-तिरुवंतपुरम केरला एक्सप्रेस आई। ट्रेन के पहुंचने पर डॉग और बम निरोधक दस्ते ने एसी व स्लीपर कोच की जांच की और यात्रियों को जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed