फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   mobile pr chating karte larte yuvak se vivad ke bad yuvti ne khaya jaher, moot

मोबाइल पर चेटिंग करते-करते युवक से विवाद के बाद युवती ने खाया जहर, मौत

Sun, 16 Feb 2020 08:06 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2020 08:06 PM IST
विज्ञापन
mobile pr chating karte larte yuvak se vivad ke bad yuvti ne khaya jaher, moot
मेडिकल कॉलेज झांसी। - फोटो : ???? ????
मोबाइल पर चेटिंग करते-करते युवक से विवाद के बाद युवती ने खाया जहर, मौत
विज्ञापन

झांसी। थाना कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने मोबाइल फोन पर चेटिंग करते समय जहर खा लिया। गंभीर हालत में परिजन उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। युवती ने यह कदम एक युवक से फोन पर चेटिंग करते समय हुए विवाद के बाद उठाया था।

कोतवाली इलाके में रहने वाली एक युवती ग्वालियर मार्ग स्थित एक ब्यूटी पॉॅर्लर पर काम करती थी। शुक्रवार की शाम वह ब्यूटी पॉर्लर से काम कर घर पहुंची। खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चली गई। इसी बीच मोबाइल पर एक युवक से चेटिंग करते समय अचानक उसने जहर खा लिया। मुंह से झाग निकलता देख परिजन घबरा गए। हालत बिगड़ती देख परिजन उसे उपचार के लिए एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। शनिवार रात हालत बिगड़ने पर चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां उपचार के दौरान युवती की मौत हो गई। बताया गया है कि युवती एक युवक से बातचीत करती थी। शुक्रवार की रात मोबाइल फोन पर चेटिंग करते समय अचानक उससे विवाद होने के बाद जहर खाकर जान दे दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed