फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Mobile phones of passengers stolen from two trains

Jhansi News: दो ट्रेनों से यात्रियों के मोबाइल चोरी

Mon, 04 Aug 2025 01:08 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Mobile phones of passengers stolen from two trains

विज्ञापन
झांसी। दो अलग-अलग ट्रेनों में यात्रा कर रहे यात्रियों के मोबाइल चोरी हो गए। इसकी सूचना जीआरपी को दी गई। नागपुर से अमृतसर जाने वाली अमृतसर एसी सुपरफास्ट (22125) में सुयश सोनी यात्रा कर रहे थे। सुयश ने बताया कि वह ट्रेन के बी-4 कोच की सीट नंबर 56 पर यात्रा कर रहे थे। ट्रेन जब बबीना पहुंची तो उनका मोबाइल चोरी हो गया। इसकी सूचना उन्होंने जीआरपी को दी। वहीं, लखनऊ से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस को जाने वाली पुष्पक एक्सप्रेस के एस-1 की 19 नंबर सीट पर यात्रा कर रहे एक यात्री अपनी बर्थ पर लेटे-लेटे मोबाइल देखते हुए सो गया। झांसी आने से पहले जगाने पर उसे अपना मोबाइल नदारद मिला। इसकी सूचना यात्री ने जीआरपी को दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed