फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Mobile open riya murder case

मोबाइल खोलेगा रिया की मौत का राज

Wed, 30 Jun 2021 01:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Mobile open riya murder case
झांसी। आखिर एक रात में ऐसा क्या हुआ कि हंसती खिलखिलाती रिया ने आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया। आखिर वो क्या वजह रहीं कि आगरा से झांसी आकर वो इस दुनिया से रुखसत हो गई। सुसाइड नोट मिल जाता तो काफी हद तक सब साफ हो जाता, लेकिन वो भी नहीं छोड़ा। पुलिस अब इस गुत्थी को सुलझाने में जुटी हुई है। युवती के पास मिले एक मोबाइल के जरिये मौत की तह तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन

आगरा के ताजगंज थाना इलाके के मुरली नगर निवासी विनोद की पुत्री रिया (24) की शादी झांसी के छनियापुरा निवासी सनी राय से तय हुई थी। सनी पिछले कुछ समय से घर से अलग अंसल कॉलोनी में फ्लैट लेकर रह रहा था। सनी के भाई का सोमवार को जन्मदिन था, जिसमें शामिल होने के लिए रिया खुशी-खुशी झांसी आई थी। सोमवार की शाम बर्थडे पार्टी में भी वो शामिल हुई। इस बीच वो बेहद खुश नजर आ रही थी। लेकिन, अगले ही दिन मंगलवार को मौका पाकर उसने आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया। इसकी जानकारी होने पर पहले तो किसी को भरोसा ही नहीं हुआ, लेकिन जब सच्चाई पता चली पैरों के नीचे जमीन सरक गई।
विज्ञापन

आत्महत्या की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सबसे पहले सुसाइड नोट तलाशा, लेकिन वो नहीं मिला। मृतका के दो मोबाइल फोन पुलिस के हाथ लगे हैं। पड़ताल में एक खराब निकला, जबकि दूसरी चालू है। अब इसी दूसरी मोबाइल फोन के जरिये पुलिस मौत के राज जानने की कोशिश में जुटी हुई है। नवाबाद इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने बताया कि मोबाइल के जरिये मौत की तह तक जाने की कोशिश की जा रही है। एक्सपर्ट टीम इसमें जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed