फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   mobile market busniess

कोरोना काल में चमका मोबाइल कारोबार

Sat, 12 Sep 2020 01:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
mobile market busniess
mobile market busniess
झांसी। कोरोना वायरस के संक्रमणकाल में कारोबार बुरी तरह से प्रभावित हो गए हैं। लॉकडाउन खत्म होने बाद भी ये अब तक पटरी पर नहीं लौट पाए हैं। लेकिन, मोबाइल का कारोबार जोर पकड़े हुए है। पहले की तुलना में मोबाइल की मांग में दोगुनी बढ़ोत्तरी हो गई है। कारोबारियों के अनुसार पिछले चार महीने में जिले में बीस हजार से अधिक मोबाइलों की खपत हुई है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरे की वजह से शिक्षण संस्थान बंद हैं। बच्चों की पढ़ाई ऑनलाइन हो रही है। परीक्षा तक ऑनलाइन हुई। यही वजह है कि बाजार में मोबाइल की मांग में अचानक तेजी आ गई है। तमाम लोगों को बच्चों की पढ़ाई के लिए अलग से मोबाइल फोन खरीदने पड़ गए हैं। यही वजह है कि पिछले चार माह के दरम्यान जिले में बीस हजार से अधिक मोबाइल बिक गए। दुकानों के अलावा ऑनलाइन भी जमकर खरीदारी हुई। कारोबारियों के अनुसार आठ से बारह हजार रुपये की रेंज के मोबाइल फोनों की बाजार में जमकर मांग है। यही वजह है कि मोबाइल मार्केट में दिन भर ग्राहकों का जमावड़ा बना रहता है।
विज्ञापन

मोबाइल की बिक्री में तेजी से इजाफा हुआ है। ज्यादातर ग्राहक बच्चों की पढ़ाई के लिए मोबाइल लेने आ रहे हैं। ये व्यवसाय अच्छा चल रहा है।
- राकेश कटियार, विक्रेता
मोबाइल की बिक्री में एकदम से तेजी आई है। खासतौर पर मीडियम रेंज के मोबाइल ज्यादा बिक रहे हैं। साथ ही, एसेसरीज की बिक्री भी बढ़ी है।
- ऋतिक परिहार, विक्रेता
नए मोबाइल फोनों की जमकर खरीद हुई, लेकिन ऑनलाइन खरीदारी ज्यादा हुई। हालांकि, विक्रेताओं का धंधा भी अच्छा चला।
- गजेंद्र, विक्रेता
कोरोनाकाल में मोबाइल फोनों की बिक्री में एकदम तेजी आई है। ये लगातार बनी हुई है। इससे कारोबार चमका हुआ है। हालांकि, ऑनलाइन मार्केट बहुत सेंधमारी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पंकज, विक्रेता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed