{"_id":"5ed693ce8ebc3ee0a301a47e","slug":"mla-stay-two-month-after-that-not-draw-city-plan-jhansi-news-jhs1681231147","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो महीने घर पर रहकर भी विधायक नहीं बना सके अपने जिले के विकास का प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो महीने घर पर रहकर भी विधायक नहीं बना सके अपने जिले के विकास का प्लान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। लॉकडाउन में विधायक भी लगभग दो महीने घरों में रहे। इस दौरान उनके पास अपने विधानसभा क्षेत्र के विकास का खाका तैयार करने और विधायक निधि का सदुपयोग करने का पूरा मौका था। इन दो महीनों में न तो सदन की व्यस्तता थी, न जनता दर्शन की यहां तक की राजनीतिक पार्टियों तक की गतिविधियां नहीं हो रही थीं। विकास से संबंधित खाका तैयार करने के लिए इंजीनियरों, विशेषज्ञों की राय, जनता की अपेक्षाएं, प्राथमिकताएं तय की जा सकती थीं। लेकिन इस ओर विधायकों ने कोई ध्यान नहीं दिया। सरकार ने कोरोना संक्रमण के चलते एक साल के लिए निधि देने पर रोक लगा दी है, लेकिन जिले के तीन विधायकों के पास अभी भी पूरे एक वित्तीय वर्ष की विधायक निधि शेष है। विधायक कामों के भुगतान न होने से निधि शेष होने का हवाला दे रहे हैं।
हर साल विधायकों को अपने निर्वाचन क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए दो करोड़ रुपये दिए जाते हैं। इस बार कोरोना संक्रमण के चलते सरकार ने विधायक निधि पर रोक लगा दी है। लेकिन जिले के तीन विधायकों के पास एक साल की निधि पड़ी हुई है। विधायकों को निधि की जनवरी में नई किस्त मिल गई, लेकिन पिछली रकम ही खर्च नहीं हो सकी। आंकड़ों पर गौर करें तो गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत विधायक निधि से महज 51 फीसद धनराशि से कार्य करा सके। मऊरानीपुर विधायक बिहारीलाल आर्य ने 61 फीसद रकम खर्च की। जबकि बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा ने 65 फीसद निधि खर्च की। वहीं सदर विधायक रवि शर्मा ने सबसे ज्यादा 77 फीसद राशि खर्च की है। वहीं विधायकों का कहना है कि उनकी ओर से प्रस्ताव दिए जा चुके हैं। लॉकडाउन के चलते पेमेंट न होने से निधि अवशेष दिख रही है।
विधायक जवाहर लाल राजपूत गरौठा
विधायक निधि में कुल राशि: 604.237 लाख
व्यय धनराशि: 310.237 लाख
शेष धनराशि: 294 लाख
इस्तेमाल धनराशि का प्रतिशत: 51 फीसद
1.10 करोड़ रुपये कोविड फंड में दिए हैं। हमारे प्रस्ताव ज्यादा हो गए थे। वो लौट भी आए हैं। 55 लाख रुपये दो ट्यूबवेल के लिए दिए हैं। - जवाहर लाल राजपूत, विधायक गरौठा
विज्ञापन
-----------
विधायक बिहारी लाल आर्य, मऊरानीपुर
विधायक निधि में कुल धनराशि- 607.236 लाख
व्यय धनराशि: 371.236 लाख
शेष धनराशि: 236 लाख
इस्तेमाल धनराशि का प्रतिशत: 61 फ ीसद
मेरे द्वारा दिए गए कई प्रस्तावों में काम चल रहा है। उनका 60 फीसद व्यय किया जा चुका है। बाकी का भुगतान होना है। इसके लिए रुपये शेष हैं।- बिहारीलाल आर्य, मऊरानीपुर
---------
विधायक रवि शर्मा झांसी
विधायक निधि में कुल धनराशि: 440.754 लाख
व्यय धनराशि: 343.754 लाख
शेष धनराशि: 97 लाख
इस्तेमाल धनराशि का प्रतिशत: 77 फीसद
विधायक निधि से बीमार लोगों का इलाज करवाया। इस वर्ष निधि नहीं मिलेगी इसलिए निधि को बचाकर चलना है ताकि लोगों की छोटी समस्याएं दूर की जा सकें।
-----------
विधायक राजीव सिंह पारीछा बबीना
विधायक निधि में कुल धनराशि: 572.04 लाख
व्यय धनराशि: 373.04 लाख
शेष धनराशि: 199 लाख
इस्तेमाल धनराशि का प्रतिशत: 65फीसद
हम पूरी निधि खर्च कर चुके हैं। सड़क, नाली और शमशान घाट बनवाए हैं। कामों के टेंडर होने और पेमेंट नहीं होने से अवशेष हो रहा है। - राजीव सिंह, विधायक बबीना