{"_id":"5ef0f81a8ebc3e42b76cd029","slug":"mla-roaring-jhansi-news-jhs16970918","type":"story","status":"publish","title_hn":"थम नहीं रही विधायक, पूर्व विधायक के बीच रार, अब खिंचीं दोनों तरफ से तलवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थम नहीं रही विधायक, पूर्व विधायक के बीच रार, अब खिंचीं दोनों तरफ से तलवार
विज्ञापन
पत्रकारों के जानकारी देते पूर्व विधायक गरौठा दीप नारायण सिंह।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। कहते हैं राजनीति में कोई स्थायी दुश्मन और कोई स्थायी दोस्त नहीं होता है लेकिन गरौठा विधानसभा के दो दिग्गज नेताओं जवाहर लाल राजपूत और दीपनारायण सिंह यादव के बीच यह बात लागू नहीं होती है। मोंठ के तालाब से विधायक और पूर्व विधायक के बीच शुरू हुए सियासी घमासान के बाद अब दोनों तरफ से तलवारें खिंच गई हैं। सोमवार को पूर्व विधायक दीपनारायण ने पत्रकार वार्ता बुलाकर विधायक पर मिट्टी बेचने का आरोप दोहराया।
पूर्व विधायक ने कहा कि विकास की लड़ाई विकास से लड़ी जाए। विधायक मुकाबला करना चाहते हैं तो बांध, सड़क बनवाकर करें। पिछले साढ़े तीन साल में उन्होंने कोई काम नहीं किया है। अब उन्हें बदनाम करने के लिए विधायक बेवजह के आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नगर पालिका के चेयरमैन ने विधायक के पत्र पर ही तालाब का स्टीमेट बनवाया। विधायक उसे स्वीकृत नहीं करा पाए। फिर खुद ही मिट्टी खोदने पहुंच गए। खोदी गई मिट्टी को बेचा। किसको बेचा उसकी सूची भी उनके पास है। उन्होंने कुछ लोगों से बातचीत के वीडियो भी पेश किए। दीपनारायण ने कहा कि उनका जमीन से कोई वास्ता नहीं है। उन्होंने सिर्फ उस जमीन पर भागवत कथा और सामूहिक विवाह का आयोजन कराया। कहा कि विधायक खुद गलत कामों में लिप्त हैं। पहले वह खुद शिकायत करते हैं, इसके बाद उनके रिश्तेदार और लोग डील करते हैं। उन्होंने सरकारी जमीन की मिट्टी बेचे जाने पर कार्रवाई की मांग की।
दीपनारायण ने अवैध खनन कराकर कमाई अरबों की संपत्ति: जवाहर
विधायक जवाहर राजपूत ने पूर्व विधायक के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि दीपनारायण ने सपा शासनकाल में अपने दो रिश्तेदारों के नाम 321 और 60 एकड़ खनन का पट्टा कराया। बाद में इसे प्रशासन ने निरस्त कर एफआईआर कराई। तब तक पूर्व विधायक ने अवैध खनन कराकर अरबों रुपये कमा लिए। उसी से स्कूल और कॉलोनी बनाई। लोगों की जमीनों पर कब्जे भी किए। अब उल्टा मनगढ़ंत आरोप लगा रहे हैं। तालाब की मिट्टी नगर पंचायत की गौशाला में डाली है। कोई भी जाकर देख सकता है। कहा कि जनता ने उनका काम देखकर ही 2019 के लोकसभा चुनाव में जालौन के सांसद को गरौठा विधानसभा से 50 हजार वोटों की बढ़त दिलाई थी। बोले कि योगी सरकार में अब लोगों की जमीन पर न तो कब्जा हो रहा है और न ही 20-20 गाड़ियों के काफिले में बंदूकधारी लेकर चलने वाले पूर्व विधायक दीपनारायण की दहशत है।