फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   mla jawahar rajpoot invited yogi to rani jhansi janostav

रानी के जन्मोत्सव में सीएम को फिर से आमंत्रण

Tue, 10 Nov 2020 01:29 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2020 01:29 AM IST
विज्ञापन
mla jawahar rajpoot invited yogi to rani jhansi janostav
mla jawahar rajpoot invited yogi to rani jhansi janostav
झांसी। गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत रविवार को फिर से लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले और एक बार फिर से 19 नवंबर को होने वाले महारानी लक्ष्मीबाई के जन्मोत्सव पर आने का न्योता दिया। इस पर सीएम ने आने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

विधायक जवाहर लाल राजपूत ने मुख्यमंत्री को दिए पत्र में महारानी लक्ष्मीबाई को भारतीय नारी शक्ति का प्रतीक बताते हुए उनके जन्मोत्सव को राष्ट्रीय महोत्सव के रूप में मनाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि झांसी में प्रशासन द्वारा महारानी लक्ष्मीबाई के किले में कोई भी उत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाता है। इससे यहां का किला पर्यटन की दृष्टि से पिछड़ गया है। गरौठा विधायक ने मुख्यमंत्री को बताया कि झांसी की महत्ता, गौरवगाथा और महारानी के बलिदान को देखते हुए झांसी के किले में महारानी लक्ष्मीबाई के जन्मदिन 19 नवंबर को दीप प्रज्ज्वलित कर एक भव्य महोत्सव का आयोजन जरूरी है।
विज्ञापन

इसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन व सरकार द्वारा उठाई जाए, जिससे यहां पर्यटन को भी बढ़ावा मिल सकता है। विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री से उनके आवास स्थित कार्यालय पर भेंट कर झांसी में महारानी जन्म महोत्सव के भव्य आयोजन में मुख्यमंत्री की उपस्थिति का अनुरोध किया। इस पर मुख्यमंत्री ने सहमति जताते हुए 19 नवंबर को झांसी आकर दीप जलाकर इसकी शुरुआत करने का आश्वासन दिया है। विधायक ने कहा कि उनकी पूरी कोशिश है कि महारानी लक्ष्मीबाई का जन्मोत्सव राष्ट्रीय उत्सव के रूप में मने।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed