फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   mla hear farmers problomes

विधायक ने सुनीं किसान और व्यापारियों की समस्याएं

Wed, 31 Oct 2018 01:40 AM IST
jhansi
jhansi Updated Wed, 31 Oct 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
mla hear farmers problomes
जवाहर लाल राजपूत - फोटो : amarujala
गल्ला मंडी में उपज की बिक्री के लिए कई-कई दिन किसानों के इंतजार करने, लगातार जमा लगने समेत कई समस्याओं को लेकर गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत ने मंडी का निरीक्षण किया। भोजला में नई मंडी बनने के बावजूद स्थानांतरित न होने से आ रही समस्याओं को लेकर उन्होंने मंडी परिषद के निदेशक से बात की। निदेशक ने एक महीने का समय मांगा है।
विज्ञापन

इन दिनों गल्ला मंडी के भीतर और बाहर सड़क पर दिन भर जाम की स्थिति बनी रहती है। मूंगफली, उड़द और तिल से लदी गाड़ियों की रिसाला चुंगी तक कतारें लगी रहती हैं। इससे आसपास की यातायात व्यवस्था बुरी तरह से चरमराई हुई है। अमर उजाला ने मंगलवार को इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इस पर गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत ने मंगलवार को गल्ला मंडी का निरीक्षण किया। विधायक को किसानों ने अपनी समस्याएं बताईं। व्यापारियों ने भोजला में मंडी स्थानांतरित न होने का मुद्दा उठाया। इस पर विधायक ने मंडी परिषद के निदेशक से फोन पर बात की। विधायक ने निदेशक से कहा कि किसानों को उपज बेचने में बहुत समस्याएं हो रही है। कई-कई दिन नंबर लगाकर दिन-रात खड़ा रहना पड़ रहा है। विधायक ने बताया कि निदेशक ने उनसे पहले दो महीने का समय मांगा लेकिन जब उन्होंने कहा कि ये तो बहुत अधिक है, इस पर उन्होंने एक महीने में समस्या का हल निकालने की बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed