फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Missing women returned home in Prayagraj fair

Jhansi News: प्रयागराज मेले में गुम महिलाएं घर वापस लौटीं

Fri, 31 Jan 2025 02:02 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Missing women returned home in Prayagraj fair

विज्ञापन
- मंगलवार रात कुंभ में परिजन से बिछड़ गई थीं



::::

पूंछ। चार दिन पहले कस्बा पूंछ से बस द्वारा प्रयागराज कुंभ मेला में स्नान करने गईं महिलाएं स्नान करने के बाद परिजन से बिछड़ गईं थीं। गुरुवार शाम दोनों महिलाएं घर वापस आ गई हैं।




छुन्नी देवी और मिथला देवी ने बताया कि जनपद जालौन के थाना एट के ग्राम पिरौना के लोग मेला में मिल गए थे। उनके साथ ही वे बस से लौटी हैं। पूंछ से चार दिन पहले एक बस यात्रियों को लेकर प्रयागराज गई थी। बीते मंगलवार को गंगा में स्नान करने के बाद रात करीब 10 बजे दोनों महिलाएं परिजन से बिछड़ गई थीं। छुन्नी देवी एवं मिथला देवी की काफी खोजबीन के बाद भी उनकी जानकारी नहीं लगी थी। हारकर परिजन गांव लौट आए थे। गुरुवार शाम दोनों महिलाएं लौट आईं। महिलाओं के सकुशल आने से परिजन ने राहत की सांस ली। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed