{"_id":"ac878fb7c837de6a55950261dc65d5bd","slug":"missing-student-found-in-agra-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गायब छात्र आगरा में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गायब छात्र आगरा में मिला
ब्यूरो
Updated Sun, 20 Dec 2015 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। बीकेडी चौराहा से शुक्रवार की रात गायब 12वीं का छात्र शनिवार रात आगरा की सदर बाजार थाना पुलिस को नाटकीय अंदाज में मिल गया। इससे अनहोनी की आशंका से दहशत में डूबे परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। वहीं, तलाश में जुटी पुलिस की टीमों ने राहत की सांस ली।
कोतवाली के पठौरिया दतिया गेट बाहर निवासी हरविंद कुमार वर्मा का पुत्र अभिषेक वर्मा उर्फ गोलू (17) शुक्रवार की शाम करीब सात बजे खंडेराव गेट पर ट्यूशन पढ़ने गया था। ट्यूशन छूटने पर वह घर जाने के लिए केके पुरी सीपरी बाजार निवासी दोस्त साहिल अग्रवाल की बाइक से बीकेडी चौराहा तक आया।
इसके बाद वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसे फोन लगाया, लेकिन पहले फोन आउट आफ रेंज, फिर स्विच ऑफ हो गया। घबराए परिजनों ने कोचिंग सेंटर पर संपर्क किया तो पता चला कि अभिषेक समय से घर जा चुका है। जब अभिषेक का कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने एसएसपी को इस संबंध में जानकारी दी।
विज्ञापन
सूचना से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में सीपरी बाजार, नवाबाद व कोतवाली की पुलिस बीकेडी चौराहा पहुंच गई। सीपरी बाजार थाना पुलिस ने अभिषेक के अपहरण का मामला दर्ज कर लिया।
वहीं, शनिवार की रात आगरा की सदर बाजार पुलिस ने परिजनों को फोन करके अभिषेक के सही सलामत होने की सूचना दी। पुलिस के अनुसार अभिषेक ने बताया है कि घर जाने के लिए वह आपे के इंतजार में खड़ा था, तभी एक कार आई जिससे उसने पठौरिया तक जाने की लिफ्ट मांगी।
कार चालक उसे पठौरिया न ले जाकर आगरा ले गया और वहीं छोड़ दिया। रुपये नहीं होने पर वह दिनभर भटकता रहा। रात में उसने एक व्यक्ति को रोककर पुलिस कंट्रोल रूम को फोन लगाकर मदद मांगी। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे लेकर थाने आई। थानाध्यक्ष ने परिजनों को फोन करके अभिषेक के सुरक्षित होने की सूचना दी। झांसी पुलिस की टीम अभिषेक को लेने के लिए आगरा रवाना हो गई है।