{"_id":"67560946b33b6c11cc00d7f9","slug":"minister-there-was-a-crack-in-the-tank-and-water-reached-half-the-village-jhansi-news-c-11-jhs1019-449457-2024-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: मंत्रीजी... टंकी में दरार तो कहीं आधे गांव तक पहुंचा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: मंत्रीजी... टंकी में दरार तो कहीं आधे गांव तक पहुंचा पानी
Mon, 09 Dec 2024 02:31 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Mon, 09 Dec 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
जनप्रतिनिधियों और प्रधानों के साथ जलशक्ति मंत्री ने किया संवाद, जांच के दिए आदेश
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। विकास भवन में रविवार को जनप्रतिनिधियों और प्रधानों के साथ जलशक्ति मंत्री ने संवाद किया। गुलारा, पुरवा और तिलैथा ग्राम समूह पेयजल योजनाओं का 70 फीसदी कार्य पूरा होने पर उन्होंने खुशी जताई। वहीं, किसी प्रधान ने गांव के आधे घरों तक ही पानी पहुंचने की बात कही तो किसी ने पानी की टंकी में दरार आने की शिकायत की। इस पर मंत्री ने जांच के आदेश दिए।
भानपुरा के प्रधान उमेश कुमार ने कहा कि पाइपलाइन पतली होने के कारण घरों तक पानी नहीं पहुंच रहा है। लाइन डालने के बाद सड़क को भी दुरुस्त नहीं किया गया है। पानी की टंकी में दरार आने की भी बात कही। इस पर मंत्री ने डीएम को जांच के आदेश दिए। कोटरा के प्रधान ने योजना के तहत रामगढ़ शंकर को भी जोड़ने का सुझाव दिया। ग्राम प्रधान अखिलेश कुमार ने बताया कि जलापूर्ति शत-प्रतिशत घरों तक नहीं की जा रही है। नए मोहल्ले में पाइपलाइन को अभी जोड़ा नहीं गया है।
तिलैथा ग्राम समूह पेयजल योजना के संबंध में धरना बुजुर्ग के प्रधान जानकी प्रसाद ने कहा कि लगभग 80 फीसदी काम पूर्ण कर लिया गया है। अभी 10 प्रतिशत लोगों के घरों में पानी नहीं आ रहा। ग्राम प्रधान तेंदुल राकेश कुमार ने बताया कि गांव पहाड़ी पर होने के चलते लगभग 600 घरों में पानी नहीं आ रहा है। ग्राम प्रधान जर्बो सरोज देवी ने कहा कि आधे गांवों में ही पानी आ रहा है। ग्राम प्रधान डगरवाहा अशोक कुमार ने भी कहा कि 50 फीसदी घरों में पानी नहीं पहुंच रहा। सड़क की जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन
वहीं, प्रधानों से संवाद करते हुए मंत्री ने कहा कि हर गांव और हर घर तक पानी पहुंचाना है। आपके गांव के लिए हर योजना तीन से चार करोड़ की बनाई गई है। जो भी कमियां होंगी, उसे जल्द दूर किया जाएगा। गांव में सीसी सड़क का निर्माण जल्द पूरा होगा। कहीं कोई समस्या अथवा कमी है तो एडीएम नमामि गंगे को बताएं।
डीएम अविनाश कुमार ने बताया कि गुलारा, पुरवा और तिलैथा परियोजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए पहले चरण में टेस्टिंग कराते हुए टंकी में पानी भर रहा है। ताकि आपूर्ति में कोई समस्या न हो। दूसरे चरण में सभी घरों का नल खोल कर देखा कि घरों तक पानी पहुंच रहा है। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम, एमएलसी डॉ. बाबूलाल तिवारी, रमा निरंजन, विधायक रश्मि आर्य आदि रहे।