फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Message of environmental protection given by planting trees

Jhansi News: पाैधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Fri, 06 Jun 2025 01:52 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jun 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Message of environmental protection given by planting trees

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। महानगर में बृहस्पतिवार को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। सरकारी, शैक्षिक एवं समाजसेवी संगठनों ने आम, नीम, पीपल, बरगद आदि के पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में कुलपति डाॅ.अशोक कुमार सिंह, मुख्य वन संरक्षक डाॅ. महावीर कौजान्लगी, गौटेनबर्ग विश्वविद्यालय स्वीडन के प्रो. रविकांत पाठक, डाॅ. एमजे डोबरियाल आदि ने पौधे रोपित किए। विद्यार्थियों के बीच स्लोगन, गीत, पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्राकृतिक फोटोग्राफी में आदित्य कर्ण, प्रदीप कुमार ने अपनी प्रतिभा प्रस्तुत की। डाॅ. सुशील कुमार सिंह, डाॅ. आरपी यादव, डाॅ. अनिल कुमार सिंह, डाॅ. आरके सिंह आदि मौजूद रहे। इधर, केंद्रीय कृषि वानिकी अनुसंधान संस्थान में निदेशक डाॅ. अरुणांचलम एवं अन्य अधिकारियों ने पौधे लगाए। डा. आरपी द्विवेदी, डाॅ. नरेश कुमार आदि मौजूद रहे। इधर, जलांचल प्रगति पथ संस्थान की ओर से लक्ष्मी तालाब पर पौधारोपण किया गया। जिलाध्यक्ष मुकेश रायकवार, पार्षद राहुल कुशवाहा, कृष्ण गोपाल धूरिया, हेमंत रायकवार आदि मौजूद रहे। इधर, छावनी परिषद एवं मानव विकास संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में मेजर ध्यानचंद पार्क के सामने पौधे लगाए गए। मुख्य अधिशासी अधिकारी डाॅ. अभिषेक आजाद, अशोक अग्रवाल काका, नीलम अग्रवाल, पर्यावरण अधीक्षक पुष्पेंद्र सिंह, आदित्य सक्सेना, रवि यादव आदि मौजूद रहे। इधर, झांसी रेल मंडल में विभिन्न कार्यक्रम हुए। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विभिन्न स्टेशनों, शेड तथा अन्य स्थान पर जागरूकता कार्यक्रम हुए। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय पर डीआरएम दीपक कुमार सिन्हा ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को हरित शपथ दिलाई। पर्यावरण जागरुकता रैली निकाली गई। महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्वेता सिन्हा ने पौधरोपण किया। वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन पर नुक्कड नाटक के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। अपर मंडल रेल प्रबंधक पीपी शर्मा, अपर मंडल रेल प्रबंधक नंदीश शुक्ल, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त विवेकानंद नारायण आदि मौजूद रहे। इधर, वसुधैव कुटुंबकम समाजसेवी संस्था एवं जन सूचना अधिकार मंच ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में सुकुवा ढुकुंवा बांध के समीप पौधे लगाए गए। ट्रस्ट अध्यक्ष मुदित चिरवरिया, शुभम रायकवार, संस्था अध्यक्ष पुण्य प्रताप सिंह, मुन्नालाल मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed