फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Menka Gandhi call after that police search dog

सांसद मेनका गांधी का फोन आने के बाद पुलिस ने खोज निकाले कुत्ते

Sat, 09 Jan 2021 01:26 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
Menka Gandhi call after that police search dog
झांसी। थाना प्रेमनगर क्षेत्र से लापता छह कुत्तों को खोजने के लिए एक युवती व एनजीओ को सांसद मेनका गांधी की मदद लेनी पड़ी। जानकारी मिलते ही मेनका गांधी ने प्रेमनगर पुलिस को फोन किया। हरकत में आई प्रेमनगर व डायल 112 पुलिस ने दो घंटों में ही कुत्तों को खोज निकाला।
विज्ञापन

थाना प्रेमनगर क्षेत्र के पुलिया नंबर नौ निवासी सीटीआई महेश प्रसाद कुशवाहा की पुत्री वर्षा कुशवाहा पशु प्रेमी हैं। वर्तमान में उनके घर के बाहर कई कुत्ते पले हैं। इनकी वह देखरेख करने के साथ ही कुत्तों का पूरा ख्याल रखती हैं। मंगलवार की शाम मोहल्ले में रहने वाले कुछ लोग कुत्तों को दूसरे स्थान पर छोड़ आए थे। इससे वह आहत हो गई थीं। काफी खोजबीन के बाद भी कुत्तों का पता नहीं चल सका। परेशान होकर बृहस्पतिवार को उन्होंने जीव आश्रय समिति की अध्यक्षा मिनी खरे से संपर्क किया। इसके बाद दोनों ने सुल्तानपुर सांसद मेनका गांधी के मोबाइल पर संपर्क कर पूरे मामले से अवगत कराया।
विज्ञापन

मेनका गांधी ने भी प्रेमनगर पुलिस को फोन किया। फोन आते ही प्रेमनगर पुलिस के साथ डायल 112 भी अलर्ट हो गई। थाने के दरोगा के साथ डायल 112 पुलिस मोहल्ले में पहुंची। जानकारी के बाद वर्षा से संपर्क किया। उन्होंने बताया कि मोहल्ले के कुछ लोग कुत्तों को छोड़कर आए थे। बृहस्पतिवार की रात मोहल्लेवालों को साथ जाकर पुलिस कुत्ते खोजने में जुट गई। दो घंटे के भीतर ही पुलिस ने दूसरे मोहल्ले से कुत्तों को बरामद किया। कुत्ते मिलने पर पुलिस ने राहत की सांस ली। इसके बाद कुत्तों को वर्षा के घर के बाहर सुरक्षित स्थान पर रखवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुत्तों के साथ फोटो खींचने पर हुआ विवाद
कुत्ते के साथ फोटो खींचते समय वर्षा का पड़ोस की रहने वाली महिलाओं से विवाद हो गया। इस मामले में वर्षा ने तीन महिलाओं पर एफआईआर दर्ज कराई है। प्रेमनगर प्रभारी निरीक्षक के अनुसार कि वर्षा ने शिकायत करते हुए बताया कि तीन दिन पहले वह कुत्तों के साथ फोटो खींच रही थीं। इसी बीच गलतफहमी के चलते पड़ोस की महिलाओं से कहासुनी हो गई। शिकायत पर पुलिस ने सपना, श्वेता व मीरा के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उन्होंने बताया कि पीड़िता ने अब तक अपना मेडिकल नहीं कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed