फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Meeting on premium parking issue now to be held on the 12th.

Jhansi News: प्रीमियम पार्किंग मामले में अब 12 को होगी बैठक

Fri, 09 Oct 2026 01:19 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Meeting on premium parking issue now to be held on the 12th.
झांसी। नगर निगम में प्रीमियम पार्किंग में हजारों वाहनों का रिकॉर्ड गायब होने के मामले में अब 12 अक्तूबर को आयुक्त कार्यालय में दोपहर एक बजे से बैठक होगी। आयुक्त ने जांच कमेटी के अधिकारियों को बुलाया है। कंपनी के प्रतिनिधि की सुनवाई के लिए अगल से तिथि निर्धारित की जाएगी।
विज्ञापन

नगर निगम के स्वामित्व वाली मिनर्वा, रानी महल, मंडी रोड, बस स्टैंड, जर्मनी हॉस्पिटल समेत 12 स्थानों पर प्रीमियम पार्किंग संचालित हैं। इनकी कुल क्षमता 1,010 चार पहिया और 1,573 दो पहिया वाहनों की है। इनके संचालन के लिए निगम ने पिछले वित्तीय वर्ष में निविदा प्रक्रिया शुरू की थी। आरोप है कि ठेका मिलने के बाद फर्म ने पार्किंग के लिए अलग-अलग दरें निर्धारित कर दीं। 24 घंटे की पार्किंग दर भी तय की गई। करीब पांच महीने पहले नगर निगम की ओर से ही कराई गई आंतरिक जांच में हजारों वाहनों का रिकॉर्ड गोल होने की बात सामने आई थी। इस पर निगम प्रशासन ने ठेका लेने वाली फर्म पर 20 करोड़ रुपये की देनदारी निकाल दी थी। फर्म को नोटिस भी दिया गया था। अब यह मामला मंडलायुक्त के पास पहुंच गया है। पूर्व में इस मामले में 10 सितंबर को होने वाली बैठक स्थगित हो गई थी। अपर नगर आयुक्त राहुल कुमार यादव ने बताया कि अब मंडलायुक्त बिमल कुमार दुबे ने इस मामले में जांच कमेटी के पदाधिकारियों की बैठक 12 अक्तूबर को बुलाई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed