फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Meena Day will be celebrated in schools today

Jhansi News: विद्यालयों में आज मनाया जाएगा मीना दिवस

Tue, 24 Sep 2024 02:38 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2024 02:38 AM IST
विज्ञापन
Meena Day will be celebrated in schools today
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। परिषदीय विद्यालयों में आज मीना दिवस मनाया जाएगा। केक काट कर बच्चों द्वारा ज्ञानपरक कहानियां सुनी और सुनाई जाएंगी। प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी।
विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को सजग और सशक्त बनाने के लिए मीना मंच बना है। 24 सितंबर को मीना दिवस पर जागरूकता संबंधी कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। बच्चे सशक्तीकरण को लेकर भाषण, नाट्य, एकांकी सहित अन्य कार्यक्रम करेंगे। मीना के किरदार पर प्रकाश डाला जाएगा। इसके अतिरिक्त शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, जल एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता, आत्म सम्मान, आत्मविश्वास, व्यक्तित्व का विकास व सहयोग की भावना के बारे में जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

रंगोली व गुब्बारों से विद्यालय को सजाया जाएगा। इसके साथ दो पीएमश्री विद्यालयों में मीना मेला आयाेजित किया जाएगा। विभिन्न प्रकार के स्टॉल लगाए जाएंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रणवीर सिंह ने बताया कि मीना दिवस मनाने के लिए सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों व इंचार्ज प्रधानाध्यापकों को निर्देशित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed