फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Meditation center will be built in the district hospital to relieve stress

Jhansi News: तनाव दूर करने के लिए जिला अस्पताल में बनेगा मेडिटेशन सेंटर

Sat, 29 Jun 2024 04:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2024 04:27 AM IST
विज्ञापन
Meditation center will be built in the district hospital to relieve stress
- जमीन चिह्नित करने का काम हुआ शुरू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। तनाव दूर करने के लिए जिला अस्पताल में मेडिटेशन सेंटर बनाया जाएगा। इसमें मानसिक रोगियों का इलाज तो किया ही जाएगा, साथ ही सामान्य लोग भी इसका लाभ उठा सकेंगे। सेंटर की स्थापना के लिए अस्पताल परिसर में जमीन चिह्नित करने का काम शुरू कर दिया गया है।
आत्महत्या के लगातार मामले सामने आ रहे हैं। छोटी-छोटी सी बातों पर लोग अपनी जीवन लीला समाप्त कर ले रहे हैं। शोध में सामने आ चुका है कि आत्महत्या करने वाले ज्यादातर लोग लंबे समय से तनावग्रस्त थे, जिससे वह मानसिक बीमारियों की चपेट में आ गए थे। बीमारी के गंभीर रूप धारण करने पर उन्होंने आत्मघाती कदम उठा लिया। आत्महत्या की ओर बढ़ते कदमों को रोकने के लिए अमर उजाला की ओर से मुहिम ‘सही सोच से बुलंद करें इरादे’ चलाई जा रही है, जिसके तहत लोगों को मानसिक तनाव से दूर रहने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसी कड़ी में अब जिला अस्पताल में मेडिटेशन सेंटर की स्थापना की जा रही है। इसमें अस्पताल में चिह्नित किए जाने वाले मानसिक रोगियों को ध्यान कराया जाएगा, साथ ही उनकी काउंसलिंग भी की जाएगी। लॉफिंग थैरेपी की व्यवस्था होगी। आवश्यकतानुसार उन्हें दवाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। वे तनावमुक्त रहें, इसकी पूरी व्यवस्था मेडिटेशन सेंटर में रहेगी। मेडिटेशन सेंटर में केवल मानसिक रोगी ही नहीं, बल्कि सामान्य लोग भी अपना मानसिक तनाव दूर कर सकेंगे।
विज्ञापन

00000000
तनाव लोगों को मानसिक रूप से बीमार बना देता है। मानसिक बीमारी के गंभीर होने पर लोग आत्महत्या जैसे कदम भी उठा लेते हैं। लोग तनावमुक्त रहें, इसके लिए जिला अस्पताल में मेडिटेशन सेंटर स्थापित किया जा रहा है। इसके लिए परिसर में जल्द जगह चिह्नित कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डा. प्रमोद कुमार कटियार, मंडलीय प्रमुख चिकित्साधीक्षक
00000000
फोटो----
मानसिक शांति देता है बारिश का मौसम
ब्र्रेन हेल्थ एक्सपर्ट डा. अर्जित गौरव ने बताया कि बारिश के मौसम में धरती हरी-भरी हो जाती है। हवा में शीतलता आ जाती है और वातावरण प्राकृतिक सौंदर्य से भर जाता है, जो उल्लास का भाव पैदा करता है। यह स्थिति मन में शांति और संतोष की भावना पैदा करती है, जिससे मानसिक अवसाद और तनाव में कमी आती है। मानसिक रोगियों के लिए यह मौसम बेहद मुफीद होता है। हालांकि, मन की यह स्थिति स्थायी नहीं होती है। इसे स्थायी बनाए रखने के लिए खुद को प्रकृति के करीब रखना जरूरी होता है।

0000000
फोटो----
ईश्वर में श्रद्धा और आत्मविश्वास जरूरी
ईसाई धर्म के धर्मगुरु फादर राजेंद्र सिंह ने बताया कि जीवन में ईश्वर के प्रति श्रद्धा और आत्मविश्वास रखना बेहद जरूरी होता है। बच्चे हों या युवा उन्हें परिवार का मार्गदर्शन मिलना चाहिए। उन्हें निराशा से बचाने के लिए घर के वरिष्ठ सदस्यों को पर्याप्त समय देना चाहिए। जीवन बहुत कीमती है, इसे मनुष्य व अन्य जीवों की सेवा में लगाना चाहिए। इससे जीवन में कभी तनाव नहीं आएगा और मन हमेशा स्वस्थ व प्रसन्नचित्त रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed