{"_id":"60c656a98ebc3ee48b1fa9bf","slug":"medicin-kit-will-be-geven-to-the-child-jhansi-news-jhs1970437192","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों के इलाज के लिए कल से बंटेंगी मेडिसिन किट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों के इलाज के लिए कल से बंटेंगी मेडिसिन किट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चों के इलाज के लिए कल से बंटेंगी मेडिसिन किट
झांसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल मीटिंग में ट्रेस, टेस्ट एंड ट्रीट की नीति के अनुरूप कोविड-19 से बचाव और उपचार की व्यवस्थाओं को प्रभावी ढंग से जारी रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है। बच्चों में वायरल बुखार आदि के इलाज के लिए मेडिसिन किट तैयार की जा रही है। ये निगरानी समिति को उपलब्ध कराकर 15 जून से वितरण किया जाएगा।
सामुदायिक, प्राथमिक व उप स्वास्थ्य केंद्रों और हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर का सुदृढ़ीकरण कार्य गुणवत्तापरक ढंग से निर्धारित समयसीमा में पूरी कराते हुए मेडिकल स्टाफ की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आने वाले महीनों में वैक्सीनेशन की गति को दो से तीन गुना बढ़ाकर रोज 10 लाख डोज से अधिक करने की जरूरत है। आपदा की स्थिति में प्रभावित व्यक्तियों को अनुमन्य आर्थिक सहायता राशि तत्काल उपलब्ध कराई जाए। गेहूं खरीद का भुगतान रोका न जाए। बैठक में डीएम आंद्रा वामसी ने जानकारी दी कि जनपद में अब तक 67 गेहूं क्रय केंद्रों पर 18285 किसानों से 86210 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है। 17,026 लाख का भुगतान किया गया है।