फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Medical college's power supply disrupted eight times in 20 hours

Jhansi News: मेडिकल कॉलेज की 20 घंटे में आठ बार बिजली आपूर्ति ठप

Fri, 10 Jul 2026 02:31 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Fri, 10 Jul 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Medical college's power supply disrupted eight times in 20 hours
झांसी। बिजली की आवाजाही बृहस्पतिवार को भी कई इलाकों में बदस्तूर जारी रही। इससे मेडिकल कॉलेज भी अछूता नहीं रहा। अलग से बिजली लाइन बिछी होने के बावजूद 20 घंटे में आठ बार बिजली आपूर्ति ठप हुई। इस वजह से दो घंटा 43 मिनट तक जेनरेटर चलाने पड़े।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को 20 घंटे में मेडिकल कॉलेज परिसर की बिजली आपूर्ति आठ बार बाधित हुई। बिजली जाने से भर्ती रोगियों को उपचार प्रभावित नहीं हो, इसलिए जनरेटर संचालित किए गए। बिजली विभाग के एसडीओ नागेंद्र सिंह ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र की लाइन पर फाल्ट होने की वजह से सुबह आधा घंटे और शाम को करीब पौन घंटे के लिए शट डाउन लिया गया, जिसकी वजह से मेडिकल कॉलेज की बिजली आपूर्ति बाधित हुई। इसके अलावा बिजली आपूर्ति बाधित होने के बारे में पता किया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं, अधीक्षण अभियंता पुष्पेंद्र सिंह ने बताया मेडिकल कॉलेज की निर्बाध बिजली आपूर्ति की व्यवस्था बनाई जा रही है। शुक्रवार को समय-समय पर बिजली आपूर्ति बाधित होने की वजह पता करके समस्या का निदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed