फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Medical College: You will know the advantages and disadvantages of the services by filling the form

मेडिकल कॉलेज : फॉर्म भरवाकर जानेंगे सेवाओं की खूबियां या खामी

Wed, 11 Jun 2025 01:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jun 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Medical College: You will know the advantages and disadvantages of the services by filling the form

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए मेडिकल कॉलेज प्रशासन अब रोगी अथवा तीमारदार से फीडबैक लेने की व्यवस्था शुरू कर रहा है। यहां 17 जून से भर्ती होने के समय फीडबैक फार्म दिया जाएगा। इसमें पांच बिंदुओं पर राय के साथ अंक भी देने होंगे।

स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर मेडिकल कॉलेज पर लगने वाले आरोप-प्रत्यारोप लगते हैं। इसके चलते अब हर मरीज से इलाज का फीडबैक लिया जाएगा। ताकि इलाज में कोई भी खामी है, तो उसे दूर किया जा सके। फीडबैक में आने वाले खामियों को दूर करने के लिए एक टीम गठित की जाएगी। आधिकारिक सूत्र बताते हैं कि फीडबैक लेने का काम अगले मंगलवार से शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन




प्रथानाचार्य डाॅ. मयंक सिंह का कहना है कि नर्सिंग स्टाफ की जिम्मेदारी होगी कि वह छुट्टी लेकर जा रहे रोगी अथवा तीमारदार से भरा हुआ फीड बैक फार्म ले, जो एसआईसी कार्यालय में जमा कराया जाएगा। खामियों को तत्काल प्रभाव से दूर कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




0- ये होंगे पांच बिंदु, हर एक के होंगे 10 अंक-



1. नर्सिंग स्टाफ का व्यवहार रोगी के प्रति कैसा रहा

2. रोगी को समय पर दवा लगाई गई या कहना पड़ा



3. समय अंतराल में चादर बदली गई अथवा नहीं

4. डॉक्टर ने समय पर विजिट किया अथवा नहीं



5. यदि कोई समस्या हुई हो, तो वह अवगत कराएं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed