फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Medical college treatment Condition bad

मेडिकल कॉलेज में इलाज में हो रही लापरवाही, अव्यवस्थाएं दुरुस्त हों

Mon, 31 Aug 2020 11:18 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Medical college treatment Condition bad
झांसी। सराफा व्यापार कमेटी की बैठक में व्यापारी मुकेश अग्रवाल की भतीजे के इलाज में महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज द्वारा लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन मंडलायुक्त को सौंपा गया। इस दौरान व्यापार मंडल, राजनीतिक दल, सामाजिक और सांस्कृतिक संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया कि कोरोना वायरस से झांसी में अब तक चार हजार से ज्यादा संक्रमित मिल चुके हैं। जबकि, लगभग सौ लोगों की मौत हो चुकी है। सीएम को संबोधित ज्ञापन में कहा गया कि आपके निर्देशानुसार प्रशासन के अधिकारियों और चिकित्सकों के सघन प्रयास सिर्फ बातों तक सीमित हैं। धरातल पर यह सफल नहीं प्रतीत हो रहे हैं। मेडिकल कॉलेज, पैरामेडिकल कॉलेज व अन्य कोविड अस्पतालों में तमाम समस्याएं हैं। ज्ञापन में कहा गया कि व्यापारी मुकेश के भतीजे योगेश अग्रवाल के इलाज में गंभीर लापरवाही बरती गई, जिस कारण उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

सबूत के तौर पर उसकी पीड़ा भरी ऑडियो रिकॉर्डिंग भी है। इससे पहले भी मऊरानीपुर का एक शिक्षक कोरोना पॉजिटिव होने के बाद मेडिकल कॉलेज में भर्ती हुआ था, उसने भी वीडियो वायरल कर अव्यवस्था का आरोप लगाया था। ज्ञापन में अव्यवस्थाओं को जल्द सुधारने की मांग की गई। वहीं, मंडलायुक्त ने उच्च स्तरीय जांच कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, मेयर रामतीर्थ सिंघल, विधायक रवि शर्मा, बृजमोहन सिंह, अशोक अग्रवाल, मुफ्ती साबिर, प्रणय श्रीवास्तव, भानू सहाय, महेश रावत, रामप्रकाश अग्रवाल, प्रकाश गुप्ता, ओमप्रकाश अग्रवाल, मनीराम कुशवाहा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed