फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Medical college to provide funds for cataract surgery.

Jhansi News: मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए मेडिकल कॉलेज देगा फंड

Sun, 20 Sep 2026 12:07 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Medical college to provide funds for cataract surgery.
झांसी। राष्ट्रीय अंधत्व नियंत्रण कार्यक्रम प्रभावित नहीं हो, इसलिए मेडिकल कॉलेज प्रशासन रोगी कल्याण समिति से फंड देगा। वहीं, सीएमओ ने कॉलेज प्रशासन को समिति के फंड से लेंस, दवाएं आदि देने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन

शनिवार को अमर उजाला ने ‘लेंस की आपूर्ति पर पर्दा, इंतजाम आंखों से ओझल’ शीर्षक से खबर प्रमुखता से प्रकाशित की। जिसमें बताया गया कि राष्ट्रीय अंधत्व नियंत्रण कार्यक्रम (एनपीसीबी) के तहत मेडिकल कॉलेज को स्वास्थ्य विभाग ने सात माह से लेंस, दवाएं और ऑपरेशन में प्रयुक्त होने वाले उपकरण आदि उपलब्ध नहीं कराए हैं। लेंस खत्म होने के कगार पर हैं जिससे आगे मोतियाबिंद के ऑपरेशन संभव नहीं है। यही नहीं, सर्दी के मौसम में मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराने वालों की संख्या भी काफी बढ़ जाती है। इस पर सीएमओ ने कहा था कि स्वास्थ्य विभाग मेडिकल कॉलेज को कोई एनपीसीबी से लेंस आदि नहीं देता है। यदि कॉलेज मांग करेगा तो दवाएं आदि मुहैया करवा दी जाएंगी।
विज्ञापन

सीएमओ ने लेंस दिलाने का आश्वासन दिया
प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार ने बताया कि सीएमओ ने मेडिकल कॉलेज को एनपीसीबी बजट आने पर लेंस, दवा एवं जरूरी उपकरण मुहैया कराने का भरोसा दिया है। उन्होंने बताया कि सोमवार को रोगी कल्याण समिति की बैठक बुलाई गई हैं, जिसमें समिति का फंड लेंस आदि के लिए नेत्र रोग विभाग को दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed