फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Medical College: Recruitment process of medical teachers begins, application till March 20

मेडिकल कॉलेज : चिकित्सा शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू, आवेदन 20 मार्च तक

Sun, 09 Mar 2025 02:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Mar 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
Medical College: Recruitment process of medical teachers begins, application till March 20

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने एनएमसी के निरीक्षण, यूजी-पीजी सीटों की मान्यता और बेहतर उपचार के लिए 20 प्रोफेसर, 19 एसोसिएट प्रोफेसर तथा 32 असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए, 20 मार्च तक आवेदन मांगे गए हैं और साक्षात्कार 24 मार्च को होंगे। शनिवार तक इन पदों के लिए करीब 40 आवेदन आ चुके हैं।

मेडिकल कॉलेज में पीजी की सीटों में वृद्धि करने के लिए नेशनल मेडिकल कमिशन (एनएमसी) के मानकों का पूरा होना अनिवार्य है। अब 500 बेड का अस्पताल शुरू होने जा रहा हैं। इसलिए पीजी की सीटें बढ़ाना जरूरी हो गया है।
विज्ञापन




कॉलेज प्रशासन के अनुसार, मेडिकल कॉलेज में इमरजेंसी मेडिसिन, एनाटॉमी, कम्युनिटी मेडिसिन, न्यूरोलॉजी, न्यूरो सर्जरी, फिजियोलॉजी, बायोकेमिस्ट्री, फॉरेंसिक मेडिसिन, रेडियोथैरेपी में एक-एक, कार्डियोलॉजी व यूरोलॉजी में दो-दो तथा एनेस्थिसिया विभाग में संविदा के तहत तीन प्रोफेसर पद पर भर्ती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, ऑर्थोपेडिक्स, ऑफ्थैल्मोलॉजी, ऑटो-राईनो-लैरिंगोलॉजी, कम्युनिटी मेडिसिन, नेफ्रोलॉजी, प्लास्टिक सर्जरी, फार्माकोलॉजी, फिजियोलॉजी, बायोकेमिस्ट्री, रेडियोडायग्नोस्टिक में एक-एक, एनेस्थिसिया में तीन, कार्डियोलॉजी व यूरोलॉजी में दो-दो एसोसिएट प्रोफेसर की संविदा के तहत तैनाती होगी। वहीं, कम्युनिटी मेडिसिन, जनरल सर्जरी में चार-चार असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती की जाएगी। इसके अलावा, कई विभागों में जरूरत के हिसाब से असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed