फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Medical College: Preparation to start 51 bed SNCU in February

मेडिकल कॉलेज : फरवरी में 51 बेड की एसएनसीयू शुरू करने की तैयारी

Fri, 20 Dec 2024 01:37 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
Medical College: Preparation to start 51 bed SNCU in February

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। मेडिकल कॉलेज प्रशासन 51 बेड की नई एसएनसीयू (स्पेशल न्यूबोर्न केयर यूनिट) फरवरी में शुरू करने जा रहा है। इसके लिए आग से नष्ट हुए 18 बेड की एसएनसीयू के उपकरण खरीदने के लिए शासन से बजट मांगा है।

सूत्र बताते हैं कि शासन ने उपकरण खरीदने के लिए बजट जारी करने की सहमति दे दी है। बजट आते ही नई एसएनसीयू बनाने का काम शुरू हो जाएगा। मेडिकल कॉलेज प्रशासन 51 बेड की नई एसएनसीयू दिसंबर में शुरू करने की तैयारी कर रहा था। नये भवन में जीवनरक्षक उपकरण लगाने का काम शुरू हो गया था। 15 नवंबर को नजदीक में संचालित 18 बेड की एसएनसीयू में आग लगने से 10 नवजातों की जलकर मौत हो गई थी। वहीं, करीब 3 करोड़ के जीवनरक्षक उपकरण जलकर नष्ट हो गए। जिन बच्चों को आग से सुरक्षित निकाला गया, उनके लिए छह घंटे के अंदर वार्ड नंबर-5 में 8 बेड की एसएनसीयू शुरू कर दी गई। इससे गंभीर नवजातों को भर्ती करने में दिक्कत आ रही हैं और लोग निराश होकर लौट रहे हैं। इन हालातों को देख कॉलेज प्रशासन ने फिर से 51 बेड की नई एसएनसीयू फरवरी में शुरू करने की तैयारी शुरू कर दी है। जो उपकरण नष्ट हो गए थे, उनके लिए शासन से बजट मांगा है। बजट मिलने के बाद नये उपकरण खरीदे जाएंगे। कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. मयंक सिंह ने बताया कि 51 बेड की नई एसएनसीयू जल्द शुरू करने की दिशा में लगातार प्रयास किया जा रहा है।।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed