{"_id":"603164738ebc3ee8fc53506d","slug":"medical-college-nirichad-jhansi-news-jhs1890672159","type":"story","status":"publish","title_hn":"जगह-जगह मिले कचरे के ढेर, मेडिकल कॉलेज के सामने से हटवाईं एंबुलेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगह-जगह मिले कचरे के ढेर, मेडिकल कॉलेज के सामने से हटवाईं एंबुलेंस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। महानगर में शनिवार को महापौर रामतीर्थ सिंघल और नगर आयुक्त अवनीश राय ने कई स्थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान सड़क किनारे बनी हरित पट्टियों पर गंदगी पाई गई, जबकि तमाम जगहों पर कूड़े के ढेर लगे मिले। इसे लेकर महापौर ने नाराजगी जताई। मेडिकल कॉलेज के सामने जाम लगने के कारण एंबुलेंस हटवाईं गईं।
निरीक्षण के दौरान चित्रा चौराहा पर सीपरी बाजार ओवरब्रिज के नीचे गंदगी पाई गई। पुल के नीचे एक व्यक्ति ढाबा खोलकर अतिक्रमण किए था। क्षेत्र में सफ ाई कराने और ढाबा हटवाने के निर्देश दिए। बुंदेलखंड डिग्री कॉलेज के गेट के बाहर और मुन्नालाल पावर हाउस के बाहर कचरा पाया गया। सीएमओ कार्यालय से पहले कॉलोनी के गेट के पास कचरा का ढेर लगा मिला। जेल चौराहा के किनारे इनरव्हील क्लब के स्टैंड के पीछे कचरे का ढेर पाया गया। कचहरी चौराहा से बस स्टैंड जाने वाली सड़क के किनारे दोनों ओर पटरी पर गंदगी पाई गई। स्पेस मून सिटी का कचरा ओरछा रोड पर फेंका जा रहा था। इस पर नगर आयुक्त ने कचरा हटाने के निर्देश दिए और जेडीए उपाध्यक्ष को कार्रवाई के लिए पत्र लिखने को कहा।
ओरछा रोड पर सफाई कार्य रविवार तक पूरा करने के लिए कहा गया। इसके अलावा विश्वविद्यालय के गेट के सामने हरित पटटी के पीछे की ओर, मेडिकल पुलिस चौकी के पास, मेडिकल से कानपुर हाइवे तक जाने वाली सड़क के किनारे पर कचरे के ढेर एवं गंदगी पाई गई। अयोध्यापुरी में विधायक निवास की ओर जाने वाली सड़के के किनारे गंदगी पाई गई।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान महापौर ने पंजीकृत स्ट्रीट वेंडर्स के पुनर्स्थापना के लिए स्थानों को चिह्नित करने के लिए कहा। मेडिकल कॉलेज से करगुवां जाने वाले तिराहे पर जाम की स्थिति को लेकर एंबुलेंस और चार पहिया वाहनों को हटवाया गया। इस मौके पर अपर नगर आयुक्त शादाब असलम, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विनीत कुमार, जोनल सेनेटरी ऑफिसर रविचंद्र निरंजन मौजूद रहे।
नगर निगम का गेट रात नौ बजे के बाद बंद होगा
महापौर ने नगर निगम के मैन गेट को रात में नौ बजे के बाद बंद करने के निर्देश दिए। इलाइट चौराहे और नगर निगम गेट के पास से ऑटो हटवाने के लिए कहा गया। पहूंज नदी आल्हाघाट के पास नगर निगम की जमीन पर सब्जी मंडी बनाने के लिए उप नगर आयुक्त को निर्देश दिए गए।
रानी महल से हटवाया अतिक्रमण
नगर निगम के प्रवर्तन दल ने शनिवार को रानी महल और किले के आसपास से अतिक्रमण हटवाया। इस दौरान पार्किंग के बावजूद सड़क पटरी पर खड़े वाहनों का चालान काटा गया। इससे 19 हजार रुपये जुर्माना वसूल किया गया। कार्रवाई के दौरान प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल एनएन वाजपेयी, सूबेदार त्रिभुवन पस्तोर, सूबेदार केके मिश्रा मौजूद रहे।
कर्मचारियों का पटल परिवर्तन किया
झांसी। नगर आयुक्त ने नगर निगम के लिपिकों और सेवकों का पटल परिवर्तन कर दिया है। लिपिक संकेत सविता को कर विभाग और महापौर कार्यालय में तैनात किया है, लिपिक अशोक वाल्मीकि को स्वास्थ्य विभाग में तैनात किया गया है। कर संग्रहकर्ता अमोलक यादव को लाइसेंस वसूली, लाइसेंस अभिलेखों के रखरखाव का काम सौंपा है। सेवक रुखसार अली, अमर रायकवार और आउटसोर्स श्रमिक भगवानदास को महापौर कार्यालय से संबद्ध किया गया है। सेवक अतर सिंह को कर विभाग, सेवक मुलायम को कर्मशाला से संबद्ध किया गया है।