फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Medical College: MCB of pathology department burst due to overloading

मेडिकल कॉलेज : ओवरलोडिंग से पैथोलॉजी की फुंकी एमसीबी

Sat, 19 Apr 2025 01:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Apr 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Medical College: MCB of pathology department burst due to overloading

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। ओवरलोडिंग से मेडिकल कॉलेज की सेंट्रल पैथोलॉजी की एमसीबी (मिनिएचर सर्किट ब्रेकर) फुंक गई। इसके चलते, शुक्रवार को करीब छह घंटे तक इमरजेंसी, ओपीडी और वार्डों में भर्ती रोगियों की जांच का काम ठप रहा। वहीं, बिजली गुल रहने के बावजूद रोगी व तीमारदार काउंटर के पास ही बैठे रहे ताकि जांच शुरू होने पर सबसे पहले उनका नंबर आ जाए।

सेंट्रल पैथोलॉजी में खून की जांच करने वाली मशीनें लगी हुई हैं। इन्हें वोल्टेज और ओवरलोडिंग की वजह से कोई नुकसान न पहुंचे, इसलिए एमसीबी लगी है। बृहस्पतिवार को ओवरलोड के चलते एमसीबी फुंक गई। इसके चलते पैथोलॉजी में जांच का काम ठप हो गया। इसकी सूचना मिलने पर कॉलेज के बिजली विभाग के इंजीनियर मौके पर पहुंचे और वैकल्पिक व्यवस्था कर पैथोलॉजी की जांच का काम शुरू करवा दिया। शुक्रवार की सुबह करीब 9.30 बजे टीम दोबारा पैथोलॉजी पहुंची और एमसीबी बदलने का काम शुरू कर दिया। दोपहर 3.20 बजे तक काम चला। इस दौरान लैब में होने वाली जांच पूरी तरह से ठप रही। वहीं, ओपीडी, इमरजेंसी और वार्डों में भर्ती रोगियों की जांच कराने अथवा रिपोर्ट लेने वालों की काफी भीड़ जमा हो गई। बिजली न होने की वजह से पंखे भी नहीं चल रहे थे। फिर भी लोगों ने काउंटर नहीं छोड़ा। लोग जमीन पर बैठकर जांच शुरू करने का इंतजार कर रहे थे। मेडिकल कॉलेज के इंजीनियर राम सरन ने बताया कि ओवरलोड के चलते एमसीबी जल गई। पैथोलॉजी में नई मशीनों के लिए भी कनेक्शन की व्यवस्था करनी थी। इसलिए एमसीबी बदलने के साथ-साथ मशीनों में नया कनेक्शन दिया गया। इस वजह से समय लग गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed