फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Medical College: Five lifts broken in last nine months

मेडिकल कॉलेज : नौ माह से पांच लिफ्ट खराब

Thu, 26 Sep 2024 05:14 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2024 05:14 AM IST
विज्ञापन
Medical College: Five lifts broken in last nine months
मरीजों को आवागमन में परेशानी, कॉलेज प्रशासन लगातार लिख रहा कंपनी को पत्र
विज्ञापन

फोटो....
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। मेडिकल कॉलेज की ओपीडी और वार्डों में लगी पांच लिफ्ट करीब नौ माह से खराब है। इससे मरीज और डॉक्टरों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कॉलेज प्रशासन लिफ्ट लगाने वाली कंपनी से लगातार पत्राचार कर रहा है मगर समस्या का समाधान नहीं हो सका।

मेडिकल कॉलेज की तीन मंजिला बिल्डिंग में रोगियों के लिए वार्ड बने हैं। यहां भर्ती होने वाले रोगियों को सीढि़यां चढ़कर या फिर परिजन स्ट्रेचर के माध्यम से वार्ड तक लेकर जाते हैं। वहीं, डॉक्टरों को भी सीढि़यों के माध्यम से वार्ड तक पहुंचना पड़ता है। यहां लगी दोनों लिफ्ट खराब हैं। वहीं, ओपीडी में रोगियों की सहूलियत के लिए लगी तीन लिफ्ट बंद हैं। रोगियों की परेशानी को देख कॉलेज प्रशासन काफी समय से खराब लिफ्टों को सही कराने की दिशा में प्रयास कर रहा है। लिफ्ट लगाने वाली कंपनी से लगातार पत्राचार भी किया जा रहा है। प्रमुख अधीक्षक डॉ. सुनीता राठौर ने बताया कि कॉलेज प्राचार्य खराब पड़ी लिफ्टों को सही कराने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। कंपनी की टीम लिफ्ट सही करने आई थी मगर चालू नहीं हुई, जिस पर कॉलेज प्रशासन ने भुगतान रोक दिया।
विज्ञापन



वर्जन

लिफ्ट चालू कराने के लिए कंपनी को कई पत्र लिख चुके हैं। अब कंपनी को ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी है। इसके संचालन के लिए दूसरी कंपनी को टेंडर दिया जाएगा। - डॉ. एनएस सेंगर, प्राचार्य
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed