{"_id":"662d806f7c7ed5a76f0dafb4","slug":"medical-college-emergency-digital-x-ray-machine-repaired-jhansi-news-c-11-1-jhs1004-304988-2024-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज : इमरजेंसी की डिजिटल एक्सरे मशीन हुई ठीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज : इमरजेंसी की डिजिटल एक्सरे मशीन हुई ठीक
विज्ञापन
- ओपीडी बिल्डिंग में रखवाई गई दूसरी पोर्टेबल डिजिटल एक्सरे मशीन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में खराब पड़ी डिजिटल एक्सरे मशीन ठीक हो गई है। इसके अलावा ओपीडी बिल्डिंग में दूसरी पोर्टेबल एक्सरे मशीन रखवा दी गई है। ऐसे में मरीजों को जांच कराने के लिए अब बाहर नहीं जाना पड़ेगा।
मेडिकल कॉलेज में तीन महीने पहले ही दस नई डिजिटल एक्सरे मशीनें आईं थीं। इसमें से तीन मशीनें खराब हो गई थीं। इससे मरीजों को एक्सरे कराने के लिए निजी सेंटर पर जाना पड़ रहा था। कॉलेज प्रशासन ने मशीनों को सुधरवाने के लिए इंजीनियर बुलाया था। सीएमएस डॉ. सचिन माहुर ने बताया कि इमरजेंसी की डिजिटल एक्सरे मशीन ठीक हो गई है। ओपीडी बिल्डिंग की मशीन सुधरने में थोड़ा समय लगेगा। तब तक वहां पर दूसरे विभाग की पोर्टेबल डिजिटल एक्सरे मशीन रखवा दी गई है। ताकि, मरीजों की जांच हो सके।