{"_id":"661af3000977b3526c056955","slug":"medical-college-critical-care-unit-will-be-ready-next-year-with-rs-30-crores-jhansi-news-c-11-1-jhs1004-297104-2024-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज: 30 करोड़ से अगले साल बनकर तैयार होगी क्रिटिकल केयर यूनिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज: 30 करोड़ से अगले साल बनकर तैयार होगी क्रिटिकल केयर यूनिट
विज्ञापन
- तीन मंजिला बिल्डिंग में 102 बेड होंगे, भूतल पर गंभीर मरीजों को रेड और येलो जोन में बांटकर होगा इलाज
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में अब गंभीर मरीजों का तुरंत इलाज होगा। 30 करोड़ की लागत से यहां अप्रैल 2025 तक क्रिटिकल केयर यूनिट बनकर तैयार हो जाएगी। तीन मंजिला बिल्डिंग में 102 बेड होंगे। भूतल पर ही इमरजेंसी में गंभीर रोगियों को रेड और येलो जोन में बांटकर इलाज किया जाएगा।
मेडिकल कॉलेज में वार्ड की पुरानी बिल्डिंग के बगल में ही क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) का निर्माण चल रहा है। इस यूनिट में गंभीर मरीजों की 24 घंटे निगरानी होगी। ये इमारत तीन मंजिला होगी। बताया गया कि भूतल पर इमरजेंसी होगी, इसमें 10 बेड होंगे। इमरजेंसी को रेड और येलो जोन में बांटा जाएगा। जहां पर चार-चार बेड होंगे। रेड जोन में वेंटीलेटर से लेकर शॉक मशीन तक होगी। जबकि, येलो जोन में हाई फ्लो ऑक्सीजन मशीन लगेगी। इसके अलावा दो बेड ट्रायल्स के लिए होंगे। भूतल पर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के लिए छह बेड की यूनिट होगी। गंभीर स्थिति में प्रसव कराने की भी सुविधा होगी। अल्ट्रासाउंड की भी सुविधा होगी। वहीं, प्रथम तल में 30 बेड का आइसोलेशन वार्ड होगा। 12 बेड का आइसोलेशन कक्ष बनेगा। डायलिसिस के लिए चार बेड होंगे। वहीं, द्वितीय तल पर 20-20 बेड का आईसीयू और हाई डिपेंडेंसी यूनिट (एचडीयू) बनेगी। इसमें चार-चार बेड बच्चों को भर्ती करने के लिए भी होंगे। तृतीय तल पर दो ओटी बनेंगी। यूनिट के निर्माण पर 30 करोड़ 45 लाख 96 हजार रुपये खर्च होंगे। अप्रैल 2025 तक बिल्डिंग बनकर तैयार हो जाएगी।
-- -- -- -- -- -- --
14 करोड़ से खरीदे जाएंगे उपकरण
क्रिटिकल केयर यूनिट का प्रोजेक्ट 44 करोड़ रुपये का है। यूनिट बनकर तैयार होने के बाद करीब 14 करोड़ से वेंटीलेटर समेत अन्य उपकरणों की खरीद की जाएगी।
वर्जन..
क्रिटिकल केयर यूनिट के निर्माण का काम शुरू हो चुका है। तीन मंजिला बिल्डिंग बन रही है। अगले साल अप्रैल में ये यूनिट बनकर तैयार हो जाएगी। - डॉ. एनएस सेंगर, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज।