फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   medical collage

तीमारदार चाचा-भतीजे को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

Thu, 04 Feb 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Thu, 04 Feb 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
medical collage
झांसी। एक बार फिर मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टरों ने गुंडई दिखाई। आपरेशन करने के लिए बीस हजार रुपये मांगने की शिकायत सीएमएस से किए जाने से भड़के जूनियर डॉक्टरों ने तीमारदार चाचा-भतीजे को दौड़ा- दौड़ा कर पीटा। महिला की भी धुनाई की। पिटाई से चाचा-भतीजे लहूलुहान हो गए। वहीं, मेडिकल कालेज प्रशासन का कहना है कि तीमारदारों ने पहले जूनियर चिकित्सक के साथ मारपीट की थी।
विज्ञापन


ललितपुर के बार निवासी लाखन (35) पुत्र दयाराम की 24 जनवरी को गांव में हुए झगड़े में हड्डी टूट गई थी। उन्हें मेडिकल कॉलेज के वार्ड नंबर दस में भर्ती कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि लाखन का आपरेशन होना था, जिसके चलते बुधवार की सुबह डाक्टरों ने 20 हजार रुपये मांगे।
विज्ञापन


रुपये देने से मना करने पर डाक्टरों ने अभद्रता की। इस पर घायल के बड़े भाई कृष्ण प्रसाद, उनकी पत्नी गोमती, भतीजे विशनु पुत्र रामरतन रुपये मांगने की मौखिक शिकायत करने सीएमएस डा. हरीशचंद्र आर्या से की। डा. आर्या ने सीसीटीवी के फुटेज देखकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत करने के बाद वह लोग वार्ड में पहुंचे तो वहां मौजूद जूनियर डॉक्टरों ने अभद्रता करनी शुरू कर दी। रोगी को चढ़ रही ग्लूकोज की बोतल बंद दी। इस पर परिजन फिर शिकायत करने सीएमएस कार्यालय पहुंचे, लेकिन उस समय सीएम एस अपने कक्ष में नहीं मिले।

इसी बीच वहां एकजुट होकर आए जूनियर डॉक्टरों ने इन पर हमला बोल दिया। उन्होंने तीमारदारों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। पिटाई से विशनु लहूलुहान हो गया जबकि उसका चाचा कृष्णा प्रसाद को चोटें आ गईं। गोमती ने बीचबचाव किया तो उसकी भी पिटाई की गई। जूनियर डॉक्टरों द्वारा की जाने वाली पिटाई से चीख पुकार मच गई लेकिन किसी ने भी इनको बचाने का प्रयास नहीं किया।

सूचना मिलने पर जब तक बुंदेलखंड विश्वविद्यालय पुलिस चौकी से फोर्स व सीएमएस पहुंचते तब तक मारपीट करने वाले चिकित्सक भाग गए। पुलिस ने घायलों से उपचार कराने के लिए कहा मगर भय के चलते उन्होंने इनकार कर दिया। यही नहीं, उन्होंने किसी भी तरह की तहरीर देने से भी मना कर दिया।

इस मामले में सीएमएस डा. आर्या का कहना है कि दोपहर 12.30 बजे पता चला था कि वार्ड में झगड़ा हो गया है तो सिक्योरिटी गार्ड को मौके पर भेजा गया था। सिक्योरिटी के साथ आए तीमारदार ने पहले कहा कि मुकदमे के लिए डाक्टरी रिपोर्ट नहीं दी जा रही है, फिर कहा कि डॉक्टर अभद्रता कर रहे हैं।


इस पर उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद तीमारदार वार्ड में चले गए, जहां एक जूनियर डॉक्टर के साथ इन लोगों ने मारपीट की। 20 हजार रुपये मांगने के मुद्दे पर उनका कहना है कि डॉक्टर आपरेशन के दौरान लगाई जाने वाली प्लेट मंगाकर रख लेते हैं, जिसको कॉस्ट लेकर आपरेशन के दौरान लगा देते हैं। हो सकता है उसी बाबत रुपये मांगे गए हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed