फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Medha tenth of Jhansi in tinsel

दसवीं में भी चमकी झांसी की मेधा

Sun, 29 May 2016 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 29 May 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
Medha tenth of Jhansi in tinsel
cbse exam ,jhansi news - फोटो : amar ujala
झांसी। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेेकेंड्री एजूकेशन (सीबीएसई) की दसवीं के परीक्षा परिणामों में झांसी की मेधा ने अपनी चमक बिखेरी। कई छात्रों ने 10 सीजीपीए के साथ परीक्षा पास की।
विज्ञापन


शनिवार दोपहर एक बजे के बाद रिजल्ट घोषित होते ही कोई साइबर कैफे पहुंचा, तो कोई अपने मोबाइल, कंप्यूटर पर ही रिजल्ट देखने लगा। छात्रों में अपना-अपना रिजल्ट देखने को खासी उत्सुकता रही। परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन


शहर के अधिकांश छात्रों का सीजीपीए बहुत बेहतर रहा। कइयों ने तो 10 सीजीपीए के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की। परीक्षा में पास हुए विद्यार्थियों ने अपने रिश्तेदारों को फोन करके खुशियां साझा की। वहीं, रिश्तेदारों ने भी मेधावियों को फोन करके बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


महात्मा हंसराज के छात्रों ने दिखाया दम
महात्मा हंसराज मॉडर्न स्कूल के 19 छात्रों ने सीबीएसई 10वीं की परीक्षा 10 सीजीपीए हासिल कर परचम लहराया। रितिक मालवीय, अनुष्का राजबागुन, अंकिता यादव, आयुष तिवारी, मुस्कान आरोरा, प्रखरपुंज श्रीवास्तव, प्रफुल्ल अग्रवाल, वैभव अग्रवाल, मुकुल पटैरिया, निष्कर्ष साहू, प्रनव दुबे, शिवांगी शर्मा, नितीश राजपूत, सचिन गौतम, साहित्य गुप्ता, मुकुल नायक, शिवानी यादव, सौम्या कनौजिया, स्पप्निल त्रिपाठी ने 10 सीजीपीए,

रोहन श्रीवास्तव, मधुर गुप्ता, शिखा सिंह यादव, रितिका यादव ने 9.8 सीजीपीए, राघवेंद्र गौहर, अलविया अली जैदी, ललित पाल, स्नेहिल व साक्षी बुधौलिया ने 9.6 सीजीपीए, प्रियंका झा, तान्या श्रीवास्तव, हर्ष गुप्ता, शिवानी पटेल, हिमांशी रावत, प्रज्ञांश रावत ने 9.4 सीजीपीए के साथ परीक्षा पास की।

सन इंटरनेशनल के 14 छात्रों को 10 सीजीपीए
सन इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थी अनुजा गांधी, भव्या सेठ, देवांश सचान, गीतांजलि अवस्थी, सौरभ यादव, मेघा सिंघल, आरती निरंजन, करुणानिधी राजपूत, मेघना सिंह, आशुतोष बुंदेला, अश्वनी कुमार गौतम, याशी सक्सेना, अंजलि सिंह, मनु मिश्रा ने 10 सीजीपीए के साथ परीक्षा में उत्तीर्ण किया है।

सेंट स्टीफिन के छात्रों ने बढ़ाया गौरव
सीबीएसई के रिजल्ट में सेंट स्टीफिन ग्लोबल स्कूल का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। स्कूल के छात्र हिमांशु गुप्ता, जसविंदर कौर, स्नेहा शर्मा, शिल्पी सिंह, सौरव शर्मा, प्रियांशी श्रीवास्तव ने 10 सीजीपीए हासिल किया। जबकि, सार्थक गुप्ता, निहारिका त्रिपाठी का सीजीपीए 9.6 रहा।

माउंट लिट्रा के छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन
परीक्षा में माउंट लिट्रा जी स्कूल के छात्रों का प्रदर्शन भी उत्कृष्ट रहा। छात्र तन्मय यादव, स्वाति खरे, नैना पाठक, निहारिका यादव, कुमुद वर्मा, शुभम सिंह, आयुष श्रीवास्तव, नमीरा खान, हर्ष कुमार झा ने 10 सीजीपीए, शशांक पांडे, सोनल बड़ौनिया, रूपांश्री बड़ालकर, रक्षाश्री बड़ालकर ने 9.8 सीजीपीए के साथ परीक्षा पास की। कार्तिक रावत, आयुषि गुप्ता का 9.6 सीजीपीए, ईरम सिद्दीकी, मानसी शर्मा, सौम्या मिश्रा का 9.2 सीजीपीए, शिवम श्रीवास का 9 सीजीपीए व वंशिका गुप्ता का 8.8 सीजीपीए रहा।

ज्ञान स्थली, मैथलीशरण स्कूल का भी दबदबा
ज्ञान स्थली पब्लिक स्कूल का भी दसवीं का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। सभी छात्र-छात्राओं ने अच्छे सीजीपीए के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की। उमेद सिंह परिहार ने 9.5 सीजीपीए, अंचल गुप्ता, प्रखर प्रताप सिंह, रितू यादव का 8.8 सीजीपीए, कोमल पटेल व नीरज गौतम का 8.6 सीजीपीए रहा। वहीं, राष्ट्रकवि मैथलीशरण गुप्त पब्लिक स्कूल,  चिरगांव के 68 में 63 विद्यार्थी फर्स्ट डिवीजन रहे। 12 छात्रों का सीजीपीए 10 तथा 11 विद्यार्थियों का 9 से अधिक सीजीपीए रहा।


शियरवुड के छात्रों ने मनवाया प्रतिभा का लोहा
सीबीएसई की दसवीं की परीक्षा में शियरवुड के छात्रों ने भी परीक्षा का लोहा मनवाया। अंकित शर्मा, मानव भाटिया, प्राची त्रिपाठी, ऋषित साहू ने 10 सीजीपीए के साथ परीक्षा पास की। वहीं, दीपांकर ने 9.8, आयूषी सिजेरिया, रितिका अग्रवाल, रितिक गौतम, सृष्टी वर्मा ने 9.6 सीजीपीए, अनुभव मिश्रा, कीर्ति श्रीवास्तव ने 9.4 सीजीपीए, जागृति कुशवाहा, महक सिंह, रायमा खान ने 9.2 सीजीपीए और मोहम्मद कैफ तथा रिशिता स्वामी ने 9 सीजीपीए के साथ परीक्षा पास की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed