फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Maya's condition remains critical even after surgery; her cousin brother-in-law attacked her with a knife.

Jhansi News: ऑपरेशन के बाद भी माया की हालत चिंताजनक, मौसेरे देवर ने चाकू से किया था जानलेवा हमला

Mon, 02 Mar 2026 02:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Maya's condition remains critical even after surgery; her cousin brother-in-law attacked her with a knife.
झांसी। प्रेमनगर के नैनागढ़ निवासी माया (32) की हालत में रविवार को भी सुधार नहीं हुआ। उसकी हालत अभी चिंताजनक बनी हुई है। डॉक्टर उसकी सघन निगरानी कर रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि अगले 48 घंटे उसके लिए अहम हैं। शनिवार दोपहर माया के मौसेरे देवर महेंद्र साहू (36) ने घर में घुसकर उस पर जानलेवा हमला कर दिया था। चाकू के ताबड़तोड़ हमले में उसके पेट से आंत बाहर निकल आई थी। शरीर में नौ से अधिक चाकू के गहरे जख्म मिले थे। नाजुक हाल में उसे भर्ती कराया गया था वहीं, घटना के कुछ घंटे बाद महेंद्र ने प्रेमनगर थाने के पीछे गली में पेड़ के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी थी। सीओ सदर रामवीर सिंह का कहना है कि माया की हालत पर चिकित्सक निगरानी रख रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed