फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Masked miscreants robbed mother and son in broad daylight

Jhansi News: नकाबपोश बदमाशों ने दिन दहाड़े सरे राह मां-बेटे को लूटा

Wed, 14 May 2025 01:43 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 May 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Masked miscreants robbed mother and son in broad daylight

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

बंगरा। मंगलवार को उल्दन थाना इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने बेखौफ अंदाज में सरे राह मां-बेटे के साथ लूट की घटना को अंजाम दे डाला। इस दौरान बदमाशों ने जमकर मारपीट की, जिससे एक युवक और उसकी मां घायल हो गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिये बदमाशों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। घटना से इलाके में सनसनी है।



मंगलवार को बंगरा निवासी नरेंद्र सिंह का बेटा विशाल अपनी मां ममता और बहन पलक के साथ बाइक से ग्राम भसनेह में अपने मामा के यहां आयोजित शादी समारोह में जा रहा था। शाम तकरीबन चार बजे सिजारा गांव से निकलने पर मुख्य बस्ती से लगभग 500 मीटर के अंदर पीछे से बाइक पर आए तीन नकाबपोश बदमाशों ने उसे रुकने का इशारा किया। रुकते ही नकाबपोश बदमाशों ने उसकी बाइक की चाबी निकालकर फेंक दी। इसके बाद उन्होंने ममता के गले से सोने का हार, झुमकी, मंगलसूत्र खींच लिया और पर्स भी छीन लिया, जिसमें बीस हजार रुपये नकद और सोने के आभूषण रखे हुए थे। विरोध करने पर बदमाशों ने विशाल के साथ जमकर मारपीट की। बहन को भी धक्का मारकर गिरा दिया। बदमाशों द्वारा झुमकी खींचे जाने की वजह से ममता का कान कट गया और खून बहने लगा। तकरीबन दस मिनट तक बदमाश बेखौफ अंदाज में वारदात को अंजाम देते रहे। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए तेज रफ्तार से बाइक चलाते हुए भाग गए। बदमाश विशाल का मोबाइल फोन भी छीन ले गए थे, जो बाद में घटनास्थल से कुछ दूरी पर पड़ा मिला।
विज्ञापन


सूचना पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पीड़ितों व आसपास के ग्रामीणों से घटना के बारे में जानकारी ली। लेकिन, बदमाशों का कोई अहम सुराग पुलिस के हाथ नहीं लग पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन




घटना के संबंध में उल्दन थाना प्रभारी दिनेश कुरील ने बताया कि मामले की पड़ताल की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी देखे जा रहे हैं। पुलिस की टीमें बदमाशों की तलाश में जुटी हुईं हैं।

वहीं, ग्रामीणों ने बताया कि जहां यह घटना हुई है, वहां पहले भी दो-तीन वारदातें हो चुकी हैं। बावजूद, सुरक्षा के उपाय नहीं किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed