फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Mask and sainitize provided to safai karmchari

सफाई कर्मचारियों को उपलब्ध कराए मास्क और सैनिटाइजर

Sat, 18 Apr 2020 01:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
Mask and sainitize provided to safai karmchari
सफाई कर्मचारियों को मास्क व ग्लव्ज वित‌िरित करते समाजसेवी - फोटो : REPORTERS
झांसी। लॉकडाउन के दरम्यान अमर उजाला फाउंडेशन पूरी तत्परता के साथ जरूरतमंदों तक जरूरत की सामग्री पहुंचाने में जुटा हुआ है। फाउंडेशन की हेल्पलाइन (7617566165) लगातार सक्रिय बनी हुई है। फाउंडेशन से जुड़ीं सामाजिक संस्थाएं जरूरतमंदों तक पहुंचकर उन्हें भोजन, राशन व अन्य जरूरी सामग्री पहुंचाने का काम कर रही हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को पं. किशोरी लाल शास्त्री स्मृति समिति की ओर से वार्ड नंबर 53 में पचास सफाई कर्मचारियों को मास्क, सैनिटाइजर व ग्लब्स का वितरण किया गया। इस दौरान सामाजिक दूरी का ख्याल रखते हुए सभी को कोरोना के प्रति जागरूक किया गया। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष एमसी मिश्रा, सचिव प्रशांत मिश्रा, पार्षद लखन कुशवाहा व महारानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अरविंद ओझा मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं, संस्था भारत सेवा मिशन के कार्यकर्ताओं ने एवट मार्केट, शिवाजी नगर, राजपूत कॉलोनी, उन्नाव गेट, लक्ष्मी गेट, आवास विकास आदि क्षेत्रों में साठ परिवारों को राशन उपलब्ध कराया। डॉ. फिरोज खान की अगुवाई में इस काम में संस्था की सात टीमें जुटी रहीं, जिनमें अजय उदैनिया, साकिब कुरैशी, शाहरुख मंसूरी, मनीष यादव, नवल यादव, रविकांत कनौजिया, दीप्ति सिंह, साहिबा बानो, खुशी हयारण, आकाश रायकवार, आरिफ खान, आमिर खान आदि शामिल रहे। उधर, भोजन रथ के माध्यम से ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष दिलीप पांडेय की अगुवाई में खातीबाबा, पश्चिमी टिकट घर, सीपरी बाजार आदि इलाकों में जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराया गया। इस मौके पर प्रदीप पांडेय, अमरेश दुबे, मीनाक्षी दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed