फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Married woman who returned from brother-in-law's wedding dies under suspicious circumstances

Jhansi News: देवर की शादी से लाैटी विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Mon, 01 Dec 2025 01:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Dec 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Married woman who returned from brother-in-law's wedding dies under suspicious circumstances
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। फिल्टर रोड के यशपाल कॉलोनी निवासी शिवानी रायकवार (25) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शनिवार देर-रात वह अपने देवर की शादी में शामिल होकर घर लौटी थी। रविवार सुबह अचेत हाल में वह अपने कमरे में मिली। मेडिकल अस्पताल ले जाने पर डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके गले में दो गहरे काले निशान मिले। मायके पक्ष के लोग गला घोंटकर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

शिवानी की 19 अप्रैल 2018 को नई बस्ती निवासी संजय से शादी हुई थी। दोनों यशपाल कॉलोनी में रहते थे। संजय आयुर्वेदिक कॉलेज में संविदाकर्मी है। परिजनों के मुताबिक शनिवार को पति संजय के साथ शिवानी देवर की शादी में शामिल होने आंतियाताल स्थित एक गार्डन में गई थी। शादी में शामिल होकर शिवानी खुश थी। इसके पहले दोपहर में वह पार्लर गई थी। आधी रात के बाद दोनों शादी से घर लौट आए। पति के मुताबिक शिवानी चिड़चिड़ाने लगी तो वह दूसरे कमरे में सो गया। तड़के करीब तीन बजे शिवानी ने उठकर बच्चे को दूध पिलाया। सुबह जगने पर शिवानी अचेत हाल में पड़ी थी। पति संजय ही उसे लेकर मेडिकल अस्पताल पहुंचा। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शिवानी की मौत की खबर लगते ही उसके मायके वाले भी पहुंच गए। उन लोगों ने प्रॉपर्टी के लिए पति पर हत्या करने का आरोप लगाया। वे लोग ससुरालीजनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने पर अड़ गए। हंगामा होने पर पुलिस पहुंच गई। कोतवाल राजेशपाल सिंह का कहना है कि पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। उसकी मौत की सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मालूम चलेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed