{"_id":"69e2a7c966e86d24e50a303e","slug":"married-woman-dies-under-suspicious-circumstances-following-dispute-over-jewelry-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-778834-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: ससुराल में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति ने अपने ही भाई समेत मां-बाप पर लगाए हत्या के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: ससुराल में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति ने अपने ही भाई समेत मां-बाप पर लगाए हत्या के आरोप
Sat, 18 Apr 2026 03:06 AM IST
झांसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 03:06 AM IST
सार
पति का आरोप है कि एक माह पहले देवर की शादी में उसकी पत्नी रोशनी के गहने चढ़ाए गए थे। पत्नी ने अपने गहने वापस मांगे। देवर एवं सास-ससुर ने गहने देने से मना कर दिया। जिस पर विवाद हुआ और परिजनों ने पत्नी की पिटाई कर दी। जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
रोशनी की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद
विस्तार
गुरसराय के मडोरी गांव निवासी रोशनी (26) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसके पति ने अपने छोटे भाई समेत मां-बाप पर पत्नी की हत्या का आरोप लगाया है जबकि दूसरा पक्ष इसे दुर्घटना बता रहा है। पति का कहना है कि गहनों को लेकर विवाद हुआ था। उसके बाद परिजनों ने पत्नी को बुरी तरह पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई।
रोशनी की मां तुलसा के मुताबिक पांच साल पहले बेटी रोशनी की शादी निवाड़ी के टेहरका गांव निवासी सुनील कोरी से हुई थी। सुनील बिजली विभाग में लाइनमैन है। उसकी पोस्टिंग सागर (मप्र) में है। रोशनी की 3 साल की बेटी है। एक माह पहले देवर की शादी में रोशनी के गहने चढ़ाए गए थे। 20 अप्रैल को रोशनी की बुआ के घर शादी थी। उसने 15 अप्रैल को अपने गहने वापस मांगे। आरोप है कि देवर एवं सास-ससुर ने गहने देने से मना कर दिया। इसको लेकर उनका रोशनी से विवाद हुआ।
गहरी चोट आने से मौत के आरोप
पति सुनील के मुताबिक रोशनी ने पुलिस से शिकायत की थी। पुलिस आरोपियों को पकड़ ले गई। कुछ देर बाद छूटकर आने पर उन लोगों ने रोशनी को पीटा। गहरी चोट आने से अस्पताल में उसकी मौत हुई। वहीं, दूसरे पक्ष का कहना है कि विवाद के बाद रोशनी का भाई उसे लेने आया था। हादसे में रोशनी घायल हो गई थी। उपचार के दौरान उसकी मौत हुई। नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव के मुताबिक पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस चौकी के सामने दोनों पक्षों में जमकर चले लात-घूंसे
शुक्रवार दोपहर पुलिस जब शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पंचनामा भरने की कार्रवाई कर रही थी, तभी रोशनी के मायके और ससुराल पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। पुलिस चौकी के सामने ही उनके बीच जमकर लात-घूंसे चले। दोनों ही पक्षों ने एक दूसरे के लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। मेडिकल पुलिस चौकी के सामने ही मारपीट होने से भगदड़ मच गई। आसपास मौजूद लोग इधर-उधर भागने लगे। मारपीट होते देख पुलिसकर्मी पहुंचे। किसी तरह वहां मौजूद लोगों की मदद से मामला शांत करवाया गया।