फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Married woman dies after a dispute over going to her mother's house on Rakhi

Jhansi News: राखी पर मायके जाने को लेकर हुए विवाद के बाद विवाहिता की मौत

Sat, 09 Aug 2025 01:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Married woman dies after a dispute over going to her mother's house on Rakhi

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। राखी पर मायके जाने को लेकर ससुराल में हुए विवाद के बाद विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बृहस्पतिवार रात बेहोशी की हालत में उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार तड़के उसने दम तोड़ दिया। मायके पक्ष ने जबरन जहर पिला देने का आरोप लगाया, वहीं, ससुरालीजन सुसाइड की बात कह रहे हैं। शव का पोस्टमार्टम कराने पर जहर से मौत होने की पुष्टि हुई। पुलिस दोनों पक्षों के आरोपों की छानबीन कर रही है।



कबरई गांव निवासी मुन्नालाल अवस्थी परिवार के साथ चित्रकूट में रहते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 3 साल पहले महोबा के खन्ना थाना के रसी खुर्द गांव निवासी हिमांशु के साथ भतीजी राखी (22) की शादी की थी। शादी से पहले बताया गया कि हिमांशु प्राइवेट नौकरी करता है, जबकि शादी के बाद मालूम चला कि वह बेरोजगार है। आरोप लगाया कि दहेज में पांच लाख रुपया मांगा जा रहा था। न मिलने पर ससुराल में राखी को परेशान किया जाने लगा। मायके भी जाने नहीं देते थे।
विज्ञापन




राखी पर वह मायके आना चाहती थी लेकिन ससुराल वाले उसे भेज नहीं रहे थे। इस पर रात में झगड़ा हुआ। राखी ने फोन पर झगड़े की बात अपनी मां को बताई। उसके बाद राखी से वह लोग फोन पर बात नहीं कर सके। ससुराल में फोन करने पर भी राखी से बात नहीं कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




शुक्रवार सुबह उन लोगों को राखी की हालत नाजुक होने की बात मालूम चली। जब वह लोग मेडिकल कॉलेज पहुंचे, तब तक उसने दम तोड़ दिया। राखी के ताऊ मुन्नालाल ने आरोप लगाया कि जहर पीसकर खिलाया गया। उसके चेहरे पर चोट के निशान थे, हालांकि ससुरालजन इन्कार कर रहे हैं।




राखी पर ‘राखी’ की हसरत रह गई अधूरी



राखी त्योहार पर मायके आना चाहती थी। इस बात को लेकर ही ससुराल में विवाद हुआ था। राखी से एक दिन पहले ही राखी की मौत गई। उसकी मौत से उसके भाइयों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। राखी का दो साल का बेटा है। बेटा भी घंटों बिलखता रहा। दादी भी उसे संभाल नहीं पा रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed