{"_id":"60887d078ebc3ecf1f05c2ad","slug":"mareez-ki-maut-par-timaardar-me-hungama-reporters-news-jhs193999693","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरीज की मौत पर तीमारदारों का हंगामा, स्टाफ ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरीज की मौत पर तीमारदारों का हंगामा, स्टाफ ने दिया धरना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के कोविड अस्पताल में मरीज की मौत पर तीमारदारों का आक्रोश फूट पड़ा। उन्होंने वार्ड में पहुंचकर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटा। वहीं, जूनियर डॉक्टर समेत स्टाफ तीमारदारों पर नर्स के साथ मारपीट करने और पीपीई किट फाड़ने का आरोप लगाते हुए धरने पर बैठ गया और सुरक्षा की मांग की। बाद में पुलिस फोर्स ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब जाकर दो घंटे बाद मामला शांत हुआ।
मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक स्थित कोविड अस्पताल में कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है। मंगलवार रात को कोविड अस्पताल में कोरोना संक्रमित एक मरीज की मौत हो गई। इसके बाद तीमारदार ऊपर वार्ड तक पहुंच गए। उन्होंने आरोप लगाया कि मरीज का सही से इलाज नहीं किया गया। इस कारण उसकी मौत हुई है। तीमारदारों ने हंगामा शुरू कर दिया तो स्टाफ के साथ भी नोकझोंक हो गई।
जूनियर डॉक्टरों का आरोप है कि मरीज के तीमारदारों ने स्टाफ नर्स की गर्दन पकड़ ली और पीपीई किट भी फाड़ दी। मामले की सूचना मिलने पर जूनियर डॉक्टर और पूरा स्टाफ इकट्ठा हो गया और कोविड अस्पताल में ही धरने पर बैठ गया। जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. हरदीप जोगी ने कहा कि अस्पताल में उन्हें सुरक्षा दी जानी चाहिए। कुछ दिन पहले भी दो मरीजों के तीमारदारों ने स्टाफ के साथ मारपीट की थी, अब फिर से ऐसी घटना हो गई है। वहीं, मामले की सूचना मिलने पर पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया। धरने पर बैठे स्टाफ से बातचीत शुरू हुई। लगभग दो घंटे बाद सभी चिकित्सक व कर्मचारी काम पर लौट गए।