फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Many trains cancelled, so much crowd that even the toilets in the coaches are running out of water, heaps of complaints

Jhansi News: कई ट्रेनें निरस्त, इतनी भीड़ कि कोचों के टॉयलेट में भी खत्म हो जा रहा पानी, शिकायतों का अंबार

Thu, 26 Dec 2024 12:40 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 12:40 PM IST
विज्ञापन
Many trains cancelled, so much crowd that even the toilets in the coaches are running out of water, heaps of complaints

विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



झांसी। ट्रेनों के निरस्तीकरण और परिवर्तित मार्ग से चलने के कारण रेलयात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। ऐसे में उन यात्रियों को अब मुसीबत उठानी पड़ रही है, जिन्होंने नियमित चल रहीं ट्रेनों में टिकट आरक्षित कर लिया था। उनकी सीट और कोच में अब वेटिंग और अनारक्षित टिकट वाले यात्रियों ने कब्जा जमा लिया है। ऐसे में रेलवे के पास यात्रियों की शिकायतों का अंबार लग रहा है।

भारतीय रेल के लगभग सभी मंडलों में विकास कार्य किए जा रहे हैं। इसके साथ ही कोहरे के चलते भी कई ट्रेनों का संचालन निरस्त किया गया है। बुधवार को महामना एक्सप्रेस, राप्तीसागर एक्सप्रेस, कुशीनगर एक्सप्रेस, झांसी व अन्य स्टेशनों पर पहुंचीं तो इन ट्रेनों में पैर रखने की भी जगह नहीं दिख रही थी। कोचाें में क्षमता से अधिक यात्री होने से टॉयलेट के टैंक भी खाली हो गए। ऐसे में प्रभावित ट्रेनों के यात्री भी अब अन्य नियमित ट्रेनों में सवार हो रहे हैं। अनारक्षित टिकट के यात्रियों से परेशान आरक्षित टिकट लिए यात्रियों ने रेलवे से जमकर शिकायतें कीं। पिछले 10 दिन में रेलवे के पास प्रतिदिन औसतन 25 शिकायतें दर्ज हुईं हैं। पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि जब भी इस प्रकार की शिकायतें आती हैं तो आरपीएफ द्वारा उनका निस्तारण किया जाता है।
विज्ञापन

शहीदी सभा में अभिभावक प्रतियोगिता के दौरान विजेता प्रतिभागी को सम्मानित करते गणमान्य। संवाद

शहीदी सभा में अभिभावक प्रतियोगिता के दौरान विजेता प्रतिभागी को सम्मानित करते गणमान्य। संवाद- फोटो : अंबाला दिल्ली नेशनल हाइवे स्थित निर्माणाधीन शहीदी स्माकर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed