फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Many schemes are being run for the safety and self-reliance of women

Jhansi News: ‘महिलाओं की सुरक्षा, स्वावलंबन के लिए चल रहीं कई योजनाएं’

Fri, 28 Mar 2025 01:59 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Mar 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Many schemes are being run for the safety and self-reliance of women

विज्ञापन
झांसी। प्रदेश सरकार के आठ साल पूरे होने पर दीनदयाल सभागार में बृहस्पतिवार को हुई विचार गोष्ठी में एमएलसी डॉ. बाबूलाल तिवारी ने कहा कि पिछली सरकारों में महिलाएं जागरूकता के अभाव में अपने साथ होने वाले दुर्व्यवहार को सहन करती थीं। मगर योगी सरकार बनने के बाद महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन के लिए कई जागरूकता अभियान, योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार गरीबों को आवास और शौचालय बनाने का कार्य कर महिलाओं के सम्मान को सुरक्षित रखने का कार्य कर रही है। एमएलसी रमा निरंजन ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों, कानूनी प्रावधानों और पुलिस सहायता के बारे में जागरूक करना है। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा गृहस्थी के कार्यों के साथ-साथ अपनी जीविका में सुधार के लिए कई कार्य किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के माध्यम से बेटी के जन्म से ही वह अपने विकास एवं उन्नति के पथ पर अग्रसर हो जाती है। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत बालिकाओं को सशक्त बनाने का काम किया जा रहा है। इस दौरान राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के उपायुक्त बृजमोहन अम्बेड, सीओ सदर स्नेहा तिवारी ने भी विचार व्यक्त किए। मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वाली तीन महिला पुलिस आरक्षी को भी सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत 108 लाभार्थियों को टैबलेट बांटे गए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed