फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   many employement found in food technology

फूड टेक्नालॉजी में रोजगार की आपार संभावनाएं: राज्यमंत्री

Thu, 17 Oct 2019 01:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
many employement found in food technology
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में विश्व खाद्य दिवस पर हुई संगोष्ठी में बोलते सीईओ एआईबीटीएम समन्वय न
फूड टेक्नालॉजी में रोजगार की आपार संभावनाएं: राज्यमंत्री
विज्ञापन

झांसी। बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री सतीश द्विवेदी ने फूड टेक्नोलॉजी में रोजगार की वृहद संभावनाएं बताई हैं। बुधवार को बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में आयोजित सेमिनार में हिस्सा लेते हुए राज्यमंत्री ने कहा कि आने वाला समय खाद्य प्रसंस्करण का है, इससे लोगों को रोजगार मिलने का रास्ता साफ होगा।
विश्व खाद्य दिवस के मौके पर बुंदेलखंड विश्वविद्यालय परिसर के गांधी सभागार में अटल बिहारी वाजपेई इंस्टीट्यूट ऑफ फूड टेकभनालॉजी के तत्वावधान में विचार गोष्ठी आयोजित हुई। इस अवसर पर राज्यमंत्री ने कहा वह दिन दूर नहीं जब पूरी दुनिया खाद्य समस्या से निपटारे के लिए भारत पर निर्भर करेगी। विशिष्ट अतिथि विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय पदाधिकारी श्रीहरि बोरीकर ने युवाओं को नई तकनीकी से जुड़ने की जरूरत बताई। कहा, प्रयोगशालाओं में हो रही अनुसंधान को धरातल पर पहुंचाया जाए, जिससे खाद्य प्रसंस्करण उद्योग को समृद्घ बनाया जा सके।
विज्ञापन

अध्यक्षता कर रहे कुलपति प्रो.जेवी वैशम्पायन ने खाद्य प्रसंस्करण के जरिए कृषि क्षेत्र के भी विकास की बात कही। उन्होंने कहा प्रसंस्करित उत्पादों को दुनिया में निर्यात करके देश की जीडीपी में इजाफा किया जा सकता है। इस दौरान विज्ञान संकाय अधिष्ठाता प्रो. देवेश निगम, कुलानुशासक डा. आरके सैनी, प्रो. अर्पणा राज, प्रो. प्रतीक अग्रवाल, डा. सौरभ श्रीवास्तव, डा. पुनीत बिसारिया, डा. मुन्ना तिवारी, डा. मुहम्मद नईम समेत अन्य उपस्थित थे। छात्रों के बीच प्रतियोगिता भी हुई। इसमें प्रियांशु शंखवार, जागृति कुशवाहा, कविता, अलकनंदा, नैंसी, अवनीश, निधि विजयी रहे। इनको पुरस्कृ़त भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन अचला पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed