फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Manufacturing mask day and night serve to colony

दिनरात मास्क तैयार कर रहीं महिलाएं, बांटे जा रहे बस्तियों में

Thu, 02 Apr 2020 12:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Manufacturing mask day and night serve to colony
झांसी। कोरोना से जंग लड़ने के लिए महिलाओं ने जनसेवा को हथियार बनाया है। कोई मास्क बना रहा है, तो कोई जरूरतमंदों के लिए खाने के पैकेट बनवा रहा है। महिलाएं कोरोना वायरस के बाद हुए लॉक डाउन में लोगों की मदद के लिए जमकर प्रयत्न कर रही हैं। बस स्टैंड पर संचालित हो रही सामुदायिक रसोई का जिम्मा भी एक महिला ने संभाल रखा है। महिलाएं कहती हैं कि वे भी अपने स्तर से कोरोना से निपटने के लिए जो हो सकता है, वह करती हैं। वैश्विक महामारी को दूर करने के लिए सबको मिलकर प्रयत्न करने की जरूरत है। महिलाओं के जज्बे की लोग सराहना भी कर रहे हैं।
विज्ञापन

सामुदायिक रसोई का कर रहीं संचालन
महानगर की देवप्रिया उक्सा सामुदायिक रसोई में जरुरतमंदों के लिए खाने के पैकेट तैयार करा रही हैं। रोटरी क्लब के बैनर तले चल रही रसोई में रोज 400 पैकेट तैयार किए जा रहे हैं। देवप्रिया रोज सुबह 10 बजे यहां पहुंच जाती हैं। उनकी देखरेख में पूरी साफ-सफाई से यहां खाने के पैकेट तैयार किए जाते हैं। वह कहती हैं कि इस काम में उनको इनरव्हील क्लब वीरांगना की महिलाओं का भी सहयोग भी मिल रहा है। जबकि रोटरी क्लब के लोग भी मदद के लिए आते हैं। कंट्रोल रूम से फोन आने के बाद वह जरुरतमंदों के लिए खाने के पैकेट भिजवाती हैं।
विज्ञापन

मास्क बनाकर कर रहीं जनसेवा
कोरोना से बचने के लिए सबसे जरूरी मास्क की मांग भी जोरों पर है। हर कोई मास्क नहीं खरीद सकता। इसके लिए हरिकिशन डिग्री कॉलेज के पास निवासी कीर्ति सोनी अपने सहेलियों के साथ मास्क बना रही हैं। वह घर पर कपड़े से मास्क बनाकर लोगों को बंटवा रही हैं। वह बताती हैं कि अब तक 200 मास्क बना चुकी हैं। इन मास्क को लायंस क्लब झांसी युवराज के जरिए वितरित किया जा रहा है। सिलाई की हुनरमंद कीर्ति का कहना है कि इससे जनसेवा भी हो रही है और हुनर में भी निखार आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहती हैं महिलाएं
लोगों को कोरोना से बचाने के लिए मास्क सबसे जरूरी है। इसलिए घर पर मास्क तैयार किए जा रहे हैं। काम करके अच्छा लगता है।- पूनम मेहता डे
रोज 50 मास्क तैयार कर लेती हूं। घर के कामों से फ्री होने के बाद यही काम करती हूं। कोरोना की जंग में जो मदद हो जाए वह अच्छा है।- पूजा
सिलाई करना मेरा हुनर है। कोरोना से जंग लड़ने के लिए लोग तमाम मदद कर रहे हैं। मैं मास्क बनाकर थोड़ी सी मदद कर रही हूं।- कीर्ति सोनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed