{"_id":"60db7a888ebc3ebc7846e6fe","slug":"mansoon-will-be-come-10-july-jhansi-news-jhs198329432","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुंदेलखंड में 10 जुलाई के बाद आएगी मानसून एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुंदेलखंड में 10 जुलाई के बाद आएगी मानसून एक्सप्रेस
विज्ञापन
झांसी। बुंदेलखंड में दस जुलाई के बाद मानसूनी एक्सप्रेस की दस्तक हो सकती है। अभी यहां पर मानसून कमजोर पड़ गया है। मंगलवार को तो अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस पहुंच जाने के कारण गर्मी लोगों के लिए अझेल हो गई। जबरदस्त उमस के कारण लोग पसीने से तरबतर हो गए। मौसम विभाग ने अभी कुछ दिन ऐसी ही गर्मी बनी रहने की संभावना जताई है।
झांसी में एक दशक के बाद मानसून की दस्तक समय से पहले हो गई थी। 15 जून को अच्छी बरसात हुई थी। इसके बाद से बारिश थमकर रह गई है। बदली छाती है मगर बारिश नहीं होती है। मंगलवार को तो सोमवार की तुलना में अधिकतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस बढ़कर 43 पर पहुंच गया। जबरदस्त गर्मी और उमस में लोगों का हाल बेहाल हो गया। बार-बार गला सूखने पर लोग पानी पीते रहे। धूप इतनी जबरदस्त रही कि लोग छांव के लिए जगह खोजते रहे। मौसम वैज्ञानिक डॉ. मुकेश चंद्र का कहना है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। वहां अच्छी बारिश हो रही है। मगर उस दिशा से बुंदेलखंड की तरफ हवाएं नहीं आ पा रही हैं। इस कारण बादल नहीं आ पा रहा है। ऐसे में बुंदेलखंड में मानसून अभी कमजोर पड़ गया है। दस जुलाई के बाद मानसून एक्सप्रेस आने की संभावना है। तब ही झमाझम बरसात देखने को मिलेगी। हालांकि, इससे पहले कभी-कभार हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, अधिकतम तापमान एक या दो डिग्री सेल्सियस अभी और बढ़ सकता है।
किसान अभी बुवाई से बचें
कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को अभी बुवाई करने से बचने की सलाह दी है। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के कृषि विज्ञान विभाग के डॉ. संतोष पांडेय ने बताया कि जहां बारिश अच्छी होने से पर्याप्त नमी है, वहां पर ही किसान बुवाई करें। वहीं, जहां पर बरसात न होने से नमी नहीं हुई, वहां किसान बुवाई से बचें। यदि अभी करेंगे तो बीज जमाव न होने से फिर से बुवाई करनी होगी।