फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Mansi and she ran the fastest

सबसे तेज दौड़ीं मानसी और ममता

Thu, 20 Oct 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 20 Oct 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
Mansi and she ran the fastest
sports news - फोटो : demo
राजकीय इंटर कॉलेज मैदान पर हुई एथलेटिक्स प्रतियोगिता के तहत हुई दौड़ में मानसी और ममता सबसे तेज दौड़ीं। सीनियर व जूनियर बालिका एवं बालक वर्ग की दौड़, पैदल चाल, गोला फेंक, डिस्कस फेंक, हैमर, भाला फेंक, ऊंची और त्रिकूद प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हो गया।
विज्ञापन

सीनियर बालिका वर्ग में सौ मीटर दो सौ मीटर और चार सौ मीटर दौड़ में मानसी साहू, आठ सौ मीटर, पंद्रह सौ मीटर, तीन हजार मीटर और क्रास कंट्री दौड़ में ममता, तीन हजार मीटर पैदल में अंजली पाल, गोला, डिस्कस और हैमर फेंक में फरीना बानो, भाला फेंक में पूनम प्रजापति, लंबी कूद में प्रियंका, ऊंची कूद में जैनब खान और त्रिकूद में प्रियंका विजयी रहीं।
विज्ञापन

जूनियर बालिका में सौ मीटर दौड़ में वर्षा रैकवार, दो सौ मीटर दौड़ में पूजा गौतम, चार सौ मीटर दौड़ में रजनी अहिरवार, आठ सौ मीटर, पंद्रह सौ मीटर, तीन हजार मीटर दौड़ में वर्षा पाल, तीन हजार मीटर पैदल में रागिनी अहिरवार, गोला, डिस्कस, हैमर  फेंक में रिवा कौसर, भाला फेंक में किरन रायकवार, लंबी कूद में वर्षा, ऊंची कूद में रागिनी जीतीं। सब जूनियर बालिका में सौ मीटर दौड़ में निधि चौधरी, दो सौ मीटर दौड़, चार सौ मीटर दौड़ में रश्मि रैकवार, आठ सौ मीटर दौड़ स्नेहा पटेल, गोला फेंक में सोनल सिंह, डिस्कस फेंक में किरन सेन, लंबी कूद, ऊंची कूद में कोमल रैकवार विजयी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीनियर बालक में सौ मीटर दौड़ में अरविंद कुमार, दो सौ मीटर और चार सौ मीटर दौड़ में अभिनव प्रताप सिंह, आठ सौ मीटर, पंद्रह सौ मीटर दौड़ और तीन हजार मीटर पैदल में प्रहलाद, क्रास कंट्री दौड़ और तीन हजार मीटर दौड़ में नीलेश तिवारी, गोला और डिस्कस फेंक में राहुल पंडित, हैमर फेंक में विशाल प्रजापति, भाला फेंक में सत्येंद्र, लंबी कूद में नीलू राजपूत ऊंची कूद में वीरू यादव विजेता रहे। सब जूनियर बालक वर्ग में सौ मीटर दौड़ में अंकित सक्सेना, दो सौ मीटर दौड़ में सानू खान, चार सौ मीटर और आठ सौ मीटर दौड़ में आकाश, गोला फेंक और डिस्कस फेंक में नितिन यादव, लंबी कूद में आशीष गुप्ता और ऊंची कूद में वासिक विजेता रहे।

प्रतियोगिता के समापन समारोह पर प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार मौर्य ने कहा कि खेलों में भाग लेना ही महत्वपूर्ण है। हार और जीत तो जीवन का अंग है। इस मौके पर उप प्रधानाचार्य डॉ. अनिल सिंह यादव, सुनीता तिवारी रामकिशोर, संजय लोगसन आदि मौजू रहे। संचालन अजय सिंह व आभार ब्रजेंद्र कुमार शुक्ला ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed