फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   mango business hampered during lockdown

लॉकडाउन से आम के बाजार पर लगा ग्रहण

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2020 10:34 PM IST
विज्ञापन
mango business hampered  during lockdown
mango - फोटो : demo
गर्मियां तेज होते ही फलों के राजा आम की मांग शुरू हो जाती है। लेकिन लॉकडाउन के कारण इस बार आम के व्यापार पर ग्रहण लगा हुआ है। दक्षिण भारत के राज्यों से आम नहीं आ पा रहा है। हालांकि कुछेक फलों के ठेलों पर जरूर तोतापरी और बादामी आम नजर आने लगे हैं, जो आम के स्वाद के चाहने वालों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। अप्रैल के शुरुआती सप्ताह में ही आम का बाजार हर साल शुरू हो जाता है। दक्षिण भारत के कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र अधिकांश व्यापारी कोरोना के कारण इन राज्यों से आम नहीं मंगा रहे हैं। फल विक्रेता आजाद के अनुसार अप्रैल के प्रारंभ से आम का बाजार शुरू हो जाता है। लेकिन कोरोना के कारण इसका बाजार इस बार प्रभावित हो गया है। झांसी से आम ललितपुर, टीकमगढ़ सहित क ई स्थानों पर जाता था। मैंगो शेक व सलाद में स्वाद लेते हैं बादामी व तोतापरी का बादामी आम का स्वाद अधिकांश लोग मैंगो शेक और सलाद के रूप में लेते हैं। बाजार में फलों के ठेलों पर बादामी और तोतापुरी आम 60 से 70 रुपये के बीच बिक्री में है। वहीं, बरसात शुरू होते ही लखनऊ का दशहरी आम बाजार में बिकना शुरू हो जाएगा। हालांकि अभी सब्जियों की दुकानों में कच्चे आम की बिक्री खूब हो रही है। जो इन दिनों 40 से 50 रुपये किलों में बिक रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed