फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Mangalsutra stolen from two women who came for darshan

Jhansi News: दर्शन करने आईं दो महिलाओं के मंगलसूत्र चोरी

Mon, 01 Jul 2024 06:56 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2024 06:56 AM IST
विज्ञापन
Mangalsutra stolen from two women who came for darshan
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। रक्सा के करौंदी माता मंदिर में दर्शन करने आई दो महिलाओं के गले से बदमाश उनका मंगलसूत्र खींच ले गए। रक्सा थाना में सुजवाह गांव स्थित करौंदी माता मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। रविवार दोपहर करीब 11.45 बजे सुजवाह गांव की रहने वाली सुमन और बबीना के आरा मशीन की सुमन मंदिर में दर्शन करने गई थीं। जब वह लाइन में खड़ी थीं तभी मंदिर परिसर में लगे इनवर्टर ने भी काम करना बंद कर दिया। अंदर अंधेरा हो गया।


उसी दौरान बदमाशों ने दोनों के गले से मंगलसूत्र पार कर दिया। पंद्रह मिनट बाद दोनों दर्शन कर बाहर निकलीं तब उनके गले में मंगलसूत्र नहीं था। यह देख उनके होश उड़ गए। दोनों महिलाएं बिलखने लगीं। पुलिस भी पहुंच गई। रक्सा थाना प्रभारी परमेंद्र सिंह के मुताबिक मुकदमा पंजीकृत चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed