फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Mangala express engine fail one hours standing train

मंगला एक्सप्रेस का इंजन खराब, एक घंटे खड़ी रही

Thu, 03 Dec 2020 01:35 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Dec 2020 01:35 AM IST
विज्ञापन
Mangala express engine fail one hours standing train
झांसी। बुधवार की सुबह मंगला एक्सप्रेस के इंजन से जानवर टकरा जाने से उसमें खराबी आ गई। इससे ट्रेन एक घंटे तक झांसी रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही। इसके बाद गाड़ी में दूसरा इंजन लगाकर उसे रवाना किया गया।
विज्ञापन

अर्नाकुलम से निजामुद्दीन जाने वाली 02617 मंगला एक्सप्रेस से बुधवार की सुबह बबीना से झांसी के बीच जानवर कट गया। जानवर इंजन (लोको) के आगे लगे रहने वाले कैटल गार्ड से टकराया। इससे कैटल गार्ड का एक नट टूटकर गिर गया। इससे कैटल गार्ड एक तरफ झुक गया। ट्रेन झांसी स्टेशन पर सुबह 6.45 बजे आई। यहां पर चालक व सह चालक बदल गए। इंजन पर चढ़ने से पूर्व चालक व सहचालक ने इंजन की जांच की तो यह कमी पकड़ में आ गई। इस पर चालक ने ट्रेन को आगे बढ़ाने से इंकार कर दिया। बाद में दूसरा इंजन ट्रेन से जोड़ा गया। ट्रेन 7.55 बजे गंतव्य के लिए रवाना हो सकी। झांसी से बबीना के बीच पटरियों के पास सुरक्षा के इंतजाम न होने के कारण आए दिन ट्रेनों से जानवर कटने की घटनाएं होती हैं। इससे कई बार इंजन खराब हो जाते हैं या चालक को ट्रेन रोककर मांस के टुकड़ों को हटाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed