फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   mandi closed

मंडी बनीं पर खुली नहीं

Sun, 29 Jan 2017 12:53 AM IST
jhansi
jhansi Updated Sun, 29 Jan 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
mandi closed
मंडी - फोटो : demo pic
बुंदेलखंड के किसानों की दशा संवारने के लिए बुंदेलखंड विशेष पैकेज के तहत क्षेत्र में 133 मंडियों का निर्माण किया गया था। जिले को भी 24 मंडियों की सौगात मिली। इनमें से अधिकांश मंडियों में ताले लटके हैं। इससे मंडियों का मकसद पूरा नहीं हो रहा है। इसकी बानगी अंबावाय व पुनावली में बनीं मंडियां हैं। यहां सन्नाटा पसरा है। कमोबेश यही स्थिति जिले की अधिकतर मंडियों की है। अमर उजाला संवाददाता ने ग्रामीण अवस्थापना केंद्र अंबावाय और पुनावलीकलां में बनी मंडी में किसानों बात की और जैसा देखा प्रस्तुत है-
विज्ञापन


दोपहर एक बजे: ग्रामीण अवस्थापना केंद्र (कृषि मंडी) अंबावाय
झांसी जिले में दतिया रोड पर 1.983 हेक्टेयर क्षेत्रफल में एक करोड़ 67 लाख की लागत से बनी कृषि मंडी की चारों दुकानें आवंटित हो चुकी हैं। मंडी के गेट पर ताला लगा है। सुरक्षाकर्मी भी नहीं मिला। मंडी परिसर में झाड़-झंकार खड़ेे हैं। इससे लगता है कि यहां महीनों से साफ-सफाई नहीं हुई है। करारी गांव के किसान जगदीश प्रसाद प्रजापति ने बताया कि मंडी दो साल पहले बन थी। यहां कोई नहीं आता है। मार्च और अप्रैल के महीने में पंद्रह दिनों के लिए एक-दो खरीदार ही आते हैं। अंबावाय गांव निवासी किसान लखन सिंह राजपूत ने बताया कि खरीदार हम लोगों के अनाज को खरीदने से मना कर देते हैं। कमीशन ज्यादा लेते हैं। इस कारण हम लोगों को बीस किलोमीटर दूर झांसी ही जाना पड़ता है।
विज्ञापन



दोपहर बाद तीन बजे: ग्रामीण अवस्थापना केंद्र (कृषि मंडी) पुनावलीकलां
रक्सा से पांच किलोमीटर दूर पुनावलीकलां गांव 1.660 हेक्टेयर क्षेत्रफल में एक करोड़ 56 लाख की लागत से बनी कृषि मंडी में एक पीआरडी का जवान तैनात है। लेकिन वह भी मौके पर नहीं मिला। परिसर के अंदर साफ-सफाई नहीं है। गांव के पास ही बनी मंडी का फायदा ग्रामीणों को नहीं मिल रहा है। पुनावलीकलां गांव निवासी गोविंद दास प्रजापति ने बताया कि मंडी का गांव के लोगों को कोई फायदा नहीं मिल रहा है। झांसी ही अनाज बेचने जाना पड़ता है। यहां बनी चारों दुकानें तो आवंटित हो चुकी हैं, लेकिन एक ही अढ़तिया आता है। उसी गांव के दीपेंद्र सिंह ने बताया कि  ज्यादा उपज वाले किसानों की फसल ही खरीदी जाती है। हम लोग उतना कमीशन दे नहीं पाते। इस कारण यहां नहीं बेचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed