{"_id":"5efeeb5a8ebc3e43192032b8","slug":"man-killed-his-wife-in-jhansi-of-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी में शख्स ने पत्नी को दी दर्दनाक मौत, जरा से विवाद में कर दी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी में शख्स ने पत्नी को दी दर्दनाक मौत, जरा से विवाद में कर दी हत्या
Fri, 03 Jul 2020 01:54 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 03 Jul 2020 01:54 PM IST
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
झांसी जिले के कोतवाली थाना इलाके के बंगलाघाट में विवाद के बाद पति ने पत्नी के सिर पर पत्थर से हमला कर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देकर आरोपी भाग निकला। बच्चों की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे मोहल्ले के लोगों ने पुलिस को बुलाया। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
बंगलाघाट निवासी हरीमोहन मजदूरी करता है। उसकी पत्नी गायत्री (45) एक प्राइवेट स्कूल में काम करती थी। हरीमोहन पत्नी से काम करने के लिए मना करता था। इसी बात को लेकर आए दिन दोनों में विवाद होता था।
शुक्रवार सुबह भी दोनों के बीच विवाद हो गया। सुबह करीब 6 बजे वह घर से बाहर गोबर लेने जा रही थी। इसी बीच हरीमोहन ने गायत्री पर पत्थर से हमला कर दिया। इससे मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
आवाज सुनकर बाहर निकले बच्चों ने पड़ोसियों को बुलाया। खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पति की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस मामले की भी जांच कर रही है।