फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Man killed after being hit by a train identified with slippers in Jhansi

Jhansi: ट्रेन से कटकर शख्स की मौत, चप्पलों से हुई पहचान, जानें किस बात को लेकर हुआ था नाराज

Sun, 01 Jan 2023 07:01 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 01 Jan 2023 07:01 PM IST
सार

शव की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। वहीं, तलाश करते हुए परिजन बिजौली चौकी पहुंचे। वहां मृतक की चप्पल पाई गई। इसके बाद वे रविवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। यहां शव की शिनाख्त कर ली।

विज्ञापन
Man killed after being hit by a train identified with slippers in Jhansi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

झांसी के प्रेमनगर थाना इलाके के राजगढ़ निवासी सुमेर कुशवाहा (49) मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। वह शुरुआत से ही गुस्सैल प्रवृत्ति के थे। बृहस्पतिवार की रात वह घर पर थे। घर में खाना बनने में देरी हो गई। रात तकरीबन दस बजे तक खाना नहीं बना। इससे वह गुस्से में आकर घर से बाहर निकल गए। इसके बाद काफी खोजबीन के बाद भी उनका कोई पता नहीं चला। अगले दिन उनकी लाश बल्लमपुर से निकले झांसी-बीना रेलवे ट्रैक के पास पड़ी मिली थी। 

विज्ञापन


शव की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। वहीं, तलाश करते हुए परिजन बिजौली चौकी पहुंचे। वहां मृतक की चप्पल पाई गई। इसके बाद वे रविवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। यहां शव की शिनाख्त कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed